Breaking News :
>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर ‘मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन’ द्वारा आयोजित की गई “मानवाधिकार दिवस गोष्ठी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार, देहरादून। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन द्वारा ‘मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर बिंदाल पुल स्थित ओमकार प्लाजा में मानवाधिकार दिवस गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित एससी सत्यपति, सचिन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिन गुप्ता रहे ।

[highlight]कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन ने की एवं सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने किया।[/highlight]

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन ने सभी को संगठन द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों से अवगत कराते हुए सभी को मानवाधिकार दिवस की बधाई दी ।

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। मानवाधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक सामाजिक और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है। मानवाधिकार वे मूलभूत नैसर्गिक अधिकार हैं जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर वंचित या प्रताड़ित नहीं किया जा सकता।

[/box]

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिन गुप्ता ने अपने विचार रखे और मानवाधिकार दिवस की बधाई देते हुए कहा कहा कि संस्था सभी सदस्यों की सक्रियता से ही संस्था हर कार्य में अपना सहयोग करती है।

[box type=”shadow” ]इस मौके पर कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया, जिसमें श्रीमती कविता चौहान, रोमा देवी, गीता वर्मा, अरुणा चावला, सुनीता आर्य आदि को सम्मानित किया।

[/box]

इस अवसर पर राजकुमार तिवारी डॉ० पी के गोयल, गीता वर्मा, सुनील जैन, सुरेश प्रजापति, प्रदुमन लाल सेठ, दिनेश शर्मा, अमन गुप्ता, राजन गुप्ता, एसपी सिंह, शारदा गुप्ता, सारिका चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!