Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन ने कुमाऊँ से पदयात्रा करते हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ का संदेश दिया

अंजू राठौर को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय विजय पार्क में सम्मानित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 मई 2023, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन द्वारा कुमाऊँ से पदयात्रा करते हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ का संदेश दिया और आज पदयात्रा देहरादून पहुँची। अंजू राठौर को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय विजय पार्क बल्लूपुर रोड में सम्मानित किया। अंजू राठौर को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर रही।

इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि अंजू पूरे उत्तराखण्ड में दौड़ रही है। बहुत सारी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पूरे उत्तराखण्ड में लड़कियों को बराबर अवसर मिले इसके लिए दौड़ पड़ी है, पर्वत, घाटी, मैदान, बारिश धूप हर चुनौती को पार कर रही है।

उधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग , टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी होते हुए आज वह देहरादून पहुँची है। देहरादून पहुँचने पर आज चेयरमैन, सचिन जैन मधु जैन द्वारा देवभूमि में स्वागत किया जा रहा है। यह सराहनीय है जिससे यह दोनों मिलजुल कर सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वह अमूल्य है जिस तरह जगह जगह संस्थाओं द्वारा अंजू का स्वागत किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, जिलाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंजू का हौसला अफजाई कर रहे हैं। आज संगठन द्वारा सम्मानित करने पर सभी संगठन के सदस्यों पदाधिकारियों ने उसका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि अंजू राठौर ने शारीरिक क्षमताओं को मात देते हुए पूरे उत्तराखंड में पैदल यात्रा कर यह संदेश दिया है कि शारीरिक अक्षमता हमारे किसी भी उद्देश्य को विफल नहीं कर सकती।

इस अवसर कार्यक्रम का संचालन सारिका चौधरी ने किया। आए हुए सभी संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचारों के माध्यम से बच्ची को आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही उसका मनोबल बढ़ाने के लिए हर कदम पर उसके साथ खड़े रहने को कहा।

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र दंडोना, सुभाष चंद्र, सतपति, विशंभर बजाज, सरिता कोहली, पूनम मसीह, सारिका चौधरी, अरुणा चावला, प्रिया शर्मा, हेमलता नेगी, अंजलि सिंह, आभा अग्रवाल, विनोद डोभाल, सुजीत कुमार, एस.पी. सिंह, टी.सी. पवार, अभिषेक शर्मा, हरि ओम ‘ओमी’ आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!