Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की सराहनीय पहल – जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए गए

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 18 जनवरी 2020(रविवार)। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत कल, शनिवार प्रातः ११ बजे से दीप लोक कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में ट्रैक सूट वितरित एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जस्टिस राजेश टण्डन, अध्यक्ष विधि आयोग, उत्तराखंड एवं श्री हरवंस कपूर, विधायक/पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने बतौर समारोह गौरव उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि के रूप में सेंट जोसेफ़ एकेडमी के प्रधानाचार्य Bro. Jeeyaseelan S. मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्टिस राजेश टण्डन द्वारा की गई। अतिविशिष्ट अतिथि श्री सुकेश जैन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, समाजसेवी श्रीमती कविता लोहानी, श्री मोहित जैन सी ए तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध गायिका श्रीमती सोनिया आंनद, श्रीमती वीना जैन, श्री हिमांशु कपूर ने समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम का विधिवत एवं सफल संचालन डॉ० मुकुल शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्री देव सुमन नगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे तथा अन्य जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रदर जयसीलीन एस (Bro. Jeeyaseelan S) ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सचिन जैन एवम प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन समाज के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। जिनका उद्देश्य है सभी बच्चों को समान सुविधायें मिले तथा बच्चों के अंदर कभी भी असमानता का भाव पैदा न हो। सरकारी स्कूलों के बच्चों में ओर इंग्लिश स्कूल के बच्चों में भेदभाव न रहे।
इस अवसर पर राजेश टण्डन, अध्यक्ष विधि आयोग, उत्तराखंड कहा कि ये संस्था लगातार गरीब बच्चों के स्तर को ऊपर उठाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि गरीब बच्चों के लिए जिस तरह ये संसाधन जुटाते हैं, उसके लिए इस पुण्यकार्य हम सभी को सहहयोगी बनना चाहिए। उन्होंने लोगो से इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की, जिससे कि वह पूरे उत्तराखंड के अंदर इस मुहिम को पूरा कर पाए।

इस अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभागार में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर श्रीमती शशि जैन, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छु गुप्ता, घनश्याम चंद्र जोशी, पी एल सेठ, डॉ० शैलेन्द्र कुमार कौशिक, रेखा निगम, कविता चौहान, शिखा थापा, संगीता गुप्ता, कुलदीप विनायक, राहुल चौहान, राकेश जैन, गीता वर्मा, चिराग जैन, प्रवेश मग्गो, हरीश कटारिया, अशोक जैन, विशंभर नाथ बजाज, श्रद्धा राणा, मोना कॉल, सुमन गायत्री आदि अनेक समाजसेवी जान उपस्थित रहे ।

[box type=”shadow” ]“मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन” के माध्यम से समय – समय पर समाज सेवा के अनेकों कार्यक्रम (पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नेत्रदान, वृक्षरोपण, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, बच्चों की शिक्षा के प्रति सहयोग एवं जागरूकता आदि) आयोजित होते रहते हैं। समाज के हर व्यक्ति को इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहयोग हेतु आगे आकर पहल करनी चाहिये ।

आकाश ज्ञान वाटिका न्यूज़ पोर्टल के संपादक घनश्याम चंद्र जोशी एवं पोर्टल से जुड़े समस्त सदस्य मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के इस सराहनीय कार्य के लिए, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन एवं प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन सहित उनकी पूरी टीम को शुभकामनायें प्रेषित करते हैं तथा लोगों से आग्रह है कि हम सब इस समाजपयोगी पहल में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभायें।———घनश्याम चन्द्र जोशी[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *