Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने NEET (UG) में उत्तराखंड टॉप एवं भारतवर्ष में एवं 320वॉ रैंक हासिल करने पर शगुन गहलोत को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2023, गुरुवार, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नीट यूजी में उत्तराखंड में प्रथम स्थान एवं भारतवर्ष में 320वॉ रैंक हासिल करने पर शगुन गहलोत को उनके निवास पर जाकर संगठन के स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि मैं बेटी शगुन गहलोत एवं उसके पिता डॉ० मनोज गहलोत एवं पूरे परिवार को उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद के साथ ही यह आश्वासन देता हूँ कि भविष्य में संगठन द्वारा किसी भी सहयोग की आवश्यकता पड़े तो संगठन सदैव इसके लिए तत्पर रहेगा। हमारे संगठन के सभी पदाधिकारियों की ओर से मैं बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। यह बिटिया इसी तरह आगे बढ़े अपने लक्ष्य को हासिल करें ऐसी कामना करता हूँ।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार नरेश चंद्र ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे देव भूमि उत्तराखंड की बेटी ने NEET (UG) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसके लिए सभी परिवार जन और बिटिया बधाई की पात्र है। मैं आशा ही नहीं उम्मीद करता हूँ कि वह भविष्य में अपने सभी सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ती रहेगी।

इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन, प्रदेश सचिव सुरेंद्र पाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विदित रहे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते मंगलवार को नीट यूजी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए थे। उत्तराखण्ड में नीट के परीक्षा परिणामों में उत्तराखण्ड टॉपर बनने का मुकाम शगुन गहलोत ने हासिल किया है। देहरादून जिले के विद्या विहार, कारगी निवासी शगुन ने परीक्षा परिणाम में 700 अंक हासिल कर न केवल आल इंडिया लेवल पर 320वीं रैंक हासिल की है बल्कि इसके साथ ही वह उत्तराखण्ड की टापर भी बनी हैं। शगुन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहाँ उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। शगुन ने यह मुकाम देहरादून स्थित आकाश बायजूस से कोचिंग लेकर हासिल किया है। उनके पिता डॉक्टर मनोज गहलोत श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल्स एवं विज्ञान के प्रोफेसर हैं जबकि उनकी माँ एक शिक्षिका है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *