Breaking News :
>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
मनोरंजन

Huma Qureshi लेकर आर रही हैं थ्रिलर का नया रोमांच, नेटफ्लिक्‍स पर जून में रिलीज होगी वेब सीरीज

नई दिल्‍ली। खूबसूरत अभिनेत्री हुमा कुरैशी अगले माह से नेटफ्लिक्‍स की थ्रिलर वेब सीरीज लीला में नजर आने वाली हैं। वह इस वेब सीरीज में मुस्लिम युवक से शादी के बाद धर्म की बंदिशों से जूझती युवती का किरदार निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड के स्‍टार्स वेब सीरीज में काम करने के लिए तत्‍परता दिखाते नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान की सेक्रेड गेम्‍स की सफलता के बाद से बॉलीवुड एक्‍टर्स का झुकाव वेब सीरीज की ओर बढ़ गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान, अली जफर, पंकज त्रिपाठी समेत कई सितारे हाल के दिनों में वेब सीरीज में दिख चुके हैं।

इन वेब सीरीज को सफलता भी खूब मिली है। हुमा कुरैशी ने भाई शाकिब सलीम की वेब सीरीज रंगबाज की सफलता देख खुद को भी वेब सीरीज से जोड़ लिया है। वह नेटफ्लिक्‍स की वेब सीरीज लीला में नजर आने वाली हैं। हुमा कुरैशी की यह पहली वेब सीरीज है।

हुमा कुरैशी की इस सीरीज का पहला पोस्‍टर नेटफ्लिक्‍स इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्‍टर में दिख रहा है कि हुमा कुरैशी का फेस कपड़े से आधा ढंका हुआ है। उनकी आखों पर बंधे कपड़े पर स्‍टार बना हुआ है। हुमा की यह सीरीज अगले माह जून की 14 तारीख से नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज होगी। इस सीरीज को मशहूर फिल्‍मकार दीपा मेहता ने बनाया है। दीपा मेहता को फायर, अर्थ और वाटर जैसी धुआंधार फिल्में बनाने के लिए याद किया जाता है।

वेबसीरीज में हुमा कुरैशी के किरदार का नाम शालिनी है। खबरों के मुताबिक शालिनी ने मुस्लिम युवक से शादी की थी। उसे एक बेटी लीला है जो खो जाती है। मां शालिनी बेटी को ढूंढती है। इसके लिए उसे धार्मिक उन्‍माद का सामना भी करना पड़ता है। कहानी में कई उतार चढ़ाव बताए जा रहे हैं। बता दें कि हुमा कुरैशी ने अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म गैंग्‍स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्‍म ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!