Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली की चुनावी रैलियों में देवभूमि के मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए उमड़ रही भारी भीड़

हिमाचल के बाद दिल्ली निकाय चुनावों में भी धामी-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभाओं को सुनने को उमड़ रही भीड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2022, रविवार, देहरादून। हिमाचल विधानसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली नगर निकाय चुनाव में भी धामी-धामी हो रही है। दिल्ली के दंगल में देवभूमि के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ यह दर्शा रही है कि मुख्यमंत्री धामी वहाँ भी खूब लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अब तक 9 जनसभाओं, 2 रोड शो व एक घर-घर जनसंपर्क अभियान कर चुके हैं जबकि इसकी तुलना में कांग्रेस और आप कहीं भी टिकती नजर नहीं आती।

बीते डेढ़ दशक से दिल्ली के निगमों में भाजपा का कब्जा है। अब तक न तो कांग्रेस और न सत्ताधारी आप ही इस तिलिस्म को तोड़ पाई है, उल्टा चुनाव दर चुनाव इन दलों को मुँह की ही खानी पड़ी है। निकाय चुनाव सीधे जमीन से जुड़े होने के कारण इसके मायने भी स्पष्ट हैं कि दिल्ली में भाजपा ने जड़ से जुड़कर काम किया है और आज भी जनता के दिलों पर राज कर रही है।

इस बार के निकाय चुनाव में यूँ तो मुख्य मुकाबला भाजपा और आप में ही है लेकिन कहीं कहीं कांग्रेस भी त्रिकोण में है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वे भाजपा की स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल हैं। धामी जहाँ जहाँ प्रचार को जा रहे हैं वहाँ उन्हें सुनने को भीड़ उमड़ पड़ रही है। मुख्यमंत्री धामी अब तक 9 जनसभा, 2 रोड शो व एक जगह घर घर संपर्क अभियान में शामिल हो भाजपा उम्मीदवारों की दावेदारी को मजबूत करने में कामयाब हुए हैं। जबकि विपक्षी आप व कांग्रेस के नेताओं की वहाँ पूछ भी नहीं हो रही।

मुख्यमंत्री धामी ने एक सप्ताह में यूँ किया जोरदार प्रचार

➲ 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक मण्डावली तक रोड शो में प्रतिभाग किया गया।

➲ 25 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा रावत के पक्ष में जनसभा – 41 फूटा रोड, उत्तरांचल एन्क्लेव, कमलापुर, (वार्ड न०-09 संतनगर) दिल्ली)

➲ इसी दिन निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार त्यागी के पक्ष में जनसभा – प्रधान एन्क्लेव, बुराड़ी (वार्ड न०-06) दिल्ली

➲ नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीता बिष्ट के पक्ष में जनसभा – मैन रोड, तुकमीरपुर, (वार्ड न०-247 सादतपुर) दिल्ली

➲ नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कविता शर्मा के पक्ष में जनसभा – नरेन्द्र पार्किंग, जगजीत नगर, वार्ड न०-229, ब्रहमपुरी, दिल्ली

➲ नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद गुप्ता के पक्ष में जनसभा – सी-2, यमुना विहार वर्धमान कॉमप्लैक्स (वार्ड न०-232 यमुना विहार) दिल्ली

➲ 26 नवम्बर को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सुश्री प्रेमा देवी जी के पक्ष में जनसभा

➲ नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी विपिन बिहारी के पक्ष में रोड शो – सुपर सीएन चौक (अटल विहार चौक), दिल्ली

➲ निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र नेगी के पक्ष में जनसभा – वार्ड नं 198, विनोद नगर

➲ निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सुश्री हिमांशी पाण्डे के पक्ष में जनसभा – आई-ब्लाक गली नं०-12 गढ़वाली मौहल्ला, लक्ष्मीनगर

➲ नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सनरिका शर्मा झा जी के पक्ष में जनसभा – सी 17 दिलशाद कॉलोनी, बैंक ऑफ बडौदा, मृगनयनी चौक, दिल्ली

➲ 27 नवम्बर को नगर निगम चुनाव दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रितु मदान के समर्थन में घर-घर-जन-सम्पर्क अभियान में प्रतिभाग – 14 ब्लॉक मोतीनगर वार्ड, नई दिल्ली

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!