Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

AMIM सुप्रीमो औवैसी के इन 4 विधायकों ने थामा तेजस्‍वी यादव का हाथ, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2022, बुधवार, पटना। एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के लिए यह बिहार से बुरी खबर है। बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने उन्‍हें बड़ा झटका दे दिया है। उनकी पार्टी के पांच में से चार विधायक आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं। इसकी घोषणा तेजस्‍वी यादव ने की है। इसके बाद आरजेडी अब बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।

AMIM के विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद, शाहनवाज आलम एवं मोहम्मद इजहार असफी एवं मोहम्मद अंजार नईमी बुधवार को आरेजडी में चले गए। इसक बाद ओवैसी की पार्टी में केवल एक विधायक अख्तरुल ईमान रह गए हैं। एआइएमआइएम के आरजेडी में शामिल हो रहे मो. इजहार अस्फी कोचाधामन से, शाहनबाज आलम जोकीहाट से, रुकनुद्दीन अहमद बायसी से तथा अनजार नईमी बहादुरगंज से विधायक हैं। अमौर सीट से एआइएमआइएम विधायक अख्तरुल ईमान ने पार्टी नहीं छोड़ी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज खुद कार चलाकर आरजेडी में शामिल होने वाले उक्‍त चारों विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे। उन्‍होंने स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा से मिलकर आरजेडी में शामिल होने की जानकारी दी।

इसके बाद अब आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी मुकेश सहनी की पार्टी के विधायकों को अपने दल में मिलाकर 77 सदस्‍यों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। अब एआइएमआइएम के चार विधायकों को मिलाकर आरजेडी ने वह आंकड़ा पार कर लिया है। अब 79 सदस्‍यों के साथ आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!