Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
फिल्म-जगतमनोरंजन

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का धमाका, 7 दिन में पार किया 199 करोड़ का आंकड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 अगस्त  2025, मुंबई। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। Independence Week का फायदा उठाते हुए फिल्म ने दमदार ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। सातवें दिन का कारोबार सामने आने के बाद फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ ने पहले ही दिन 52 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 57.85 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे और चौथे दिन क्रमशः 33.25 करोड़ और 32.65 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वीकेंड के बाद सोमवार को गिरावट आई और फिल्म केवल 8.75 करोड़ ही कमा सकी। मंगलवार को इसका कारोबार 9 करोड़ रहा, जबकि बुधवार यानी सातवें दिन यह 5.50 करोड़ रुपये तक सीमित रह गया।

200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
सातवें दिन की कमाई जोड़ने के बाद ‘वॉर 2’ का कुल नेट कलेक्शन 199 करोड़ रुपये हो गया है।

बजट के मुकाबले अभी लंबा सफर बाकी
हालांकि फिल्म का प्रदर्शन मजबूत है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 300 से 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में इसे हिट का तमगा हासिल करने के लिए अभी और लंबा रास्ता तय करना होगा।

यशराज स्पाई यूनिवर्स की अहम कड़ी
‘वॉर 2’ को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!