Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन को “आउटस्टैंडिंग सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड” से किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा प्रेषित लायंस क्लब देहरादून हिमगिरी द्वारा मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन को आउटस्टैंडिंग सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड प्रदान किया गया।

विदित रहे कि [highlight]श्रीमती मधु जैन ने कोरोना वैश्विक माहमारी के भयंकर प्रकोप के समय अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंदों को खाद्य एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।[/highlight]

लायंस क्लब हिमगिरी देहरादून आपके (श्रीमती मधु जैन) द्वारा किये गए सभी सराहनीय एवम उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आपको सैलूट करता है और जिस तरह आप एक महिला होकर समाज हित में दिन रात कार्य कर रही हैं, इसके लिए सभी मातृ-शक्तियों को आपसे एक नई प्रेरणा और बल मिलेगा। आप के द्वारा किए गए सभी कार्य अनुसरणीय हैं। आप नारी जाति के महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।

आपके द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए इस योगदान को ध्यान में रखते हुए हमारे क्लब के सदस्यों ने आपको सम्मानित का निर्णय लिया। आपने जिस तरह एक दिन भी घर मे न रह कर कोरोना काल में लोगों की सेवा की है उसके लिए हमारे सभी सदस्य आप को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

इस मौके पर लायंस क्लब हिमगिरि के वॉइस प्रेसिडेंट जितेंद्र डंडोना ने कहा कि [highlight]हम आप की मेहनत लगन और विश्वास के जज्बे को सलाम करते हैं। आपने हमेशा महिलाओं के हित के लिए कार्य किया है, जिससे कही न कही मातृशक्ति को उसका सम्मान और उसका हक किसी न किसी रूप में मिला है।[/highlight]

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने[highlight] इस सम्मान के लिए लायंस क्लब हिमगिरी देहरादून का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किए गए इस सम्मान से मेरा हौसला और बढ़ा है, मेरे हौसले ओर बुलंद हुए हैं।[/highlight]

इस मौके पर मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, रेखा निगम, एस.पी. सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सागर गुरंग, हरिओम ओमी, अमित अरोरा, मुकेश निगम, रमन खन्ना, विजय गर्ग आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!