Breaking News :
>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हाउडी मोदी – मोदी और ट्रम्प ने एक साथ ह्यूस्टन में विशाल जन समूह को किया सम्बोधित

आकाश ज्ञान वाटिका। आज रविवार, २२ सितम्बर, २०१९ का दिन भारत एवं अमेरिका के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण व ऐतिहासिक दिन उस समय बन गया जब भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक साथ अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आज तक के सबसे बड़े जन समूह को सम्बोधित किया। १३० करोड़ भारतीयों के लिए यह गर्व की बात हैं कि अमेरिकी सीनेटरों, मेयर एवं खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया।

‘‘अमेरिका के सबसे भरोसेमंद और अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां मौजूदगी का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनका इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मौजूद होना सम्मान की बात है। अमेरिका में बसे भारतीय अमेरिका की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। कुछ ही महीनों पहले 60 करोड़ भारतीयों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी को जीत दिलाई। आपको बधाई। (60 करोड़) यह बहुत बड़ी संख्या है। आपको जन्मदिन की भी शुभकामनाएं (मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन था)। प्रधानमंत्री और मैं यहां हर उस चीज का जश्न मनाने आए हैं, जो भारतीयों और अमेरिकियों को एकजुट करती है। अमेरिका में 40 लाख भारतीयों पर हमें गर्व है। आपने भी अमेरिका को गर्व महसूस कराने में योगदान दिया है। मेरा प्रशासन आपके लिए हमेशा मौजूद है।”   ——-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

‘‘ये जो दृश्य है। ये जो माहौल है। यह अकल्पनीय है। और जब टेक्सास की बात आती है तो हर बात भव्य, विशाल होना यहां के स्वभाव में है। आज हम यहां नई हिस्ट्री-नई केमिस्ट्री बनते देख रहे हैं। यह एनर्जी भारत-अमेरिका के बीच बढ़ती सिनर्जी की गवाह है। इस कार्यक्रम का नाम हाउडी मोदी जरूर है, लेकिन मोदी अकेले कुछ नहीं है। मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला साधारण व्यक्ति हूं।’’
‘‘धैर्य हम भारतीयों की पहचान है। लेकिन अब हम देश के विकास के लिए अधीर हैं। 21वीं सदी में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सबसे चर्चित शब्द है- विकास। सबसे बड़ा मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास। सबसे बड़ी नीति है- जनभागीदारी। आज भारत का सबसे प्रचलित नारा है- संकल्प से सिद्धि। आज भारत का सबसे बड़ा संकल्प है- न्यू इंडिया। भारत आज न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है। इसमें सबसे खास बात है कि हम किसी दूसरे से नहीं, बल्कि अपने आप से मुकाबला कर रहे हैं। खुद को बदल भी रहे हैं।’’——–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा- ‘‘भारत जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद अपना देश संभल नहीं रहा है। अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं ? साथियो ! अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।’’ मोदी ने कहा, “इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीति का केंद्र बना दिया है। ये वो लोग हैं जो अशांति चाहते हैं। आतंक के समर्थक हैं और आतंकवाद को पालते-पोसते हैं। उनकी पहचान सिर्फ आप नहीं, पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है। मैं यहां जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ प्रेजिडेंट ट्रम्प खड़े हुए हैं। ट्रम्प ने भी कहा- भारत के लिए सीमा की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, “अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इसका फायदा आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं। अब भारत के संविधान ने जो अधिकार बाकी भारतीयों को दिए हैं, वही अधिकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिल गए हैं। वहां की महिलाओं-बच्चों-दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है। राज्यसभा में जहां हम बहुमत में नहीं हैं, वहां भी इसे दो-तिहाई से पारित किया। एक बार भारत के सांसदों के लिए खड़े होकर तालियां बजाएं।’’

इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधि द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “की ऑफ ह्यूस्टन” देकर सम्मानित किया गया और कहा कि भारत हमारे प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में साथ है। अमेरिका भारत को एक भरोसेमंद दोस्त के रूप में देखता है। अमेरिका में रह रहे भारतीय की वजह से दोनों देशों में संबंध बहुत अच्छे हो गए हैं। भारत के लोगों ने अमेरिका में बड़ा योगदान दिया है। भारत तेजी से विकास कर रहा है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
समारोह में अपने भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय का दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रपति ट्रम्प एवं प्रधानमन्त्री मोदी ने गर्मजोशी के साथ, हाथ उठाकर एन आर जी स्टेडियम का चक्कर लगाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!