Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

5G नेटवर्क के साथ भविष्य में कैसे आएगा बदलाव ?

नई दिल्ली, आज के यूथ को स्पीड पसंद है और स्पीड उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। उन्हें घंटों का काम मिनटों में, मिनटों का काम सेकेंड में और सेकेंड का काम मिली सेकेंड में चाहिए और इंटरनेट के जरिए यह संभव हो पा रहा है। 4G ने हमारी लाइफ को काफी आसान बना दिया है, ऐसे में अगर 5G नेटवर्क आ जाए तो जरा सोचिए, भविष्य कैसा होगा?

यहां यह जानना जरूरी है कि 5G क्या है? 5G को हम इंटरनेट की पांचवीं पीढ़ी (Fifth Generation) के नाम से जानते हैं। इसके आने से इंटरनेट की स्पीड न केवल कई गुना बढ़ जाएगी, बल्कि तकनीक की दुनिया में क्रांति भी आ जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि लोगों के जीवन को पूरी तरह से बदलने वाला 5G नेटवर्क भारत में कब आएगा। इस दिशा में कई कंपनियां काम कर रही हैं।

5G स्पीड को लेकर पिछले साल Airtel ने भारत का पहला सफल टेस्ट किया था। यह 5G मोबाइल नेटवर्क की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा हाल ही में  Airtel  ने बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साझेदारी की है जिसके जरिए  Airtel 5G सेवाओं के विकास के लिए काम करेगी।

5G नेटवर्क से आप फोटो, वीडियो या किसी भी तरह के डाटा को 10 गुना हाई स्पीड के साथ ट्रांसफर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए एक हाई डेफिनिशन मूवी जिसे आप 4G के जरिए डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको 10 मिनट का समय लगता है जबकि यही मूवी 5G में डाउनलोड करने पर कुछ ही सेकंड्स का ही वक्त लगेगा। इसके अलावा आप घर में जितने भी इंटरनेट डिवाइसेज यूज कर रहे हैं, 5G की मदद से वह और ज्यादा फास्ट चलेंगे।

5G के आने से VR (Virtual Reality) और AR (Augmented Reality) तकनीक को एक जबरदस्त बूस्ट मिलेगा। अगर VR और AR तकनीक बेहतर होगी तो एंटरटेनमेंट और गेमिंग इंडस्ट्री में संभावनाएं भी बढ़ेगी। आप हाई डेफिनिशन वाले वीडियो या फिर फिल्में बिना किसी बाधा के ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन गेम खेलने के शौकिन हैं, तो 5G नेटवर्क इसमें आपकी मदद करेगा, क्योंकि ऑनलाइन गेम खेलने के लिए लो लैग के साथ-साथ हाई स्पीड की जरूरत होती है और 5G यह दोनों ही दे पाएगा।

5G के आने से आपका घर भी स्मार्ट हो जाएगा। इससे आप घर के सिक्यॉरिटी सिस्टम, लाइटिंग और दूसरे उपकरण (Appliances) को अच्छी तरह से मैनेज कर पाएंगे। इसे हम इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) कहते हैं। मिसाल के तौर पर अगर आपके घर का फ्रिज खुला है या एसी ऑन है, तो आप कहीं भी हो, आपके स्मार्टफोन पर मैसेज आएगा और आप एक क्लिक पर उसे बंद या ऑफ कर पाएंगे।

जीवन की दिशा और दशा बदलने वाले 5G नेटवर्क का बेसब्री से लोग इंतजार कर रहे हैं। 5G नेटवर्क के आने से लाइफ पूरी तरह से बदल जाएगी। चाहे घर की बात हो या फिर आपके गाड़ी या ऑफिस की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!