Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
दिल्लीदेश

करवा चौथ व्रत : जानिए, कैसे प्राप्त करें शुभ फल एवं शुभ मुहूर्त

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली। इस वर्ष करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है। इस विशेष दिन पर शादीशुदा महिला पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। रात को पति का चेहरा और चांद देखकर व्रत खोलती हैं। बता दें, करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक के रूप में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

करवा चौथ का शुभ मूहर्त
जानी-मानी जोतिषाचार्य सुनीता शर्मा का कहना है कि मंगलवार 31 अक्टूबर रात 9:30 से यह तिथि शुरू हो रही है, पर सूर्य उदय से यह तिथि मानी जाती है। इसलिए बुधवार एक नवंबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य उदय से लेकर चंद्र उदय तक उपवास रखना चाहिए।

पूजा का समय
इस बार पूजा का शुभ समय 5:45 से 7:02 तक है। इस समय शिवयोग बन रहा है, जो बेहद अच्छा योग माना जाता है। अगर इस अच्छे योग में पूजा की जाती है तो, उसका फल कई गुना मिलता है।

चंद्रमा निकलने का समय
ज्योतिषाचार्य सुनीता शर्मा ने बताया इस करवा चौथ के दिन चंद्रमा निकलने का समय रात्रि 8:15 है।

कैसे शुभ फल प्राप्त करे
इस दिन यदि आप अपनी शादी का जोड़ा पहनते हैं, तो बहुत अच्छा होता है। उन कपड़ों पर आपके बड़ों का आशीर्वाद, आपके माता-पिता का आशीर्वाद जुड़ा होता है। वह शादी के मनत्रों से जुड़ा होता है। यदि आपके पास वह वस्त्र नही है या आप पहनना नहीं चाहते, या आपको नही आते हैं, तो आप लाल रंग के वस्त्र पहने। महिलाएं लाल वस्त्र जरूर पहने। तैयार होते समय आप माता पार्वती का ध्यान जरूर करें। मां पार्वती हमें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती है।

इस पवित्र दिन क्या नहीं करे

आजकल करवा चौथ को पति दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुछ लोगों की धारणा होती है कि पति के लिए व्रत कर रहे हैं। अक्सर लोग व्रत खोलकर होटल रेस्टोरेंट में खाना पीना करते है और शारीरिक मेल जोल करते है, यह बात सही नहीं है।

कैसे मिलेगा शुभ फल
ज्योतिषाचार्य सुनिता शर्मा बताती है। यह सच है कि व्रत पति की लंबी आयु, आपसी प्रेम और शुभता के लिए है। यह व्रत भगवान गणेश का माना जाता है। भगवान गणेश हमारे विघ्नहरते हैं। इस व्रत में हम भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करते हैं, और चंद्रमा से पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, आपसी प्रेम के लिए मंगल कामना करते है। असल में यह वक्त ईश्वर की उपासना का है। इसलिए शुद्ध भोजन और शारीरिक शुद्धता के नियमों का पालन करना चाहिए। जो हम अन्य व्रत के समय में करते हैं। इस दिन काले सफेद नीले कपड़े न पहनें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!