Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
स्वास्थ

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों ?

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 मार्च 20224, देहरादून। इंसान के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है। इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि एक इंसान की जिंदगी में पानी का क्या महत्व है। डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं कि जितना हो सके पानी पीजिए। खासकर गर्मियों में तो खूब पानी पीजिए, क्योंकि गर्मियों में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। कई रिसर्च साफतौर पर यह बात कहती है कि एक इंसान को हर रोज 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। आज हम बात करेंगे कि एक महिला को खासकर गर्मियों में कितना लीटर पानी पीना चाहिए ?

खासकर भारतीय महिला पानी कम पीती हैं, जिसके कारण उन्हें गैस, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत होती है। आज हम उन्हीं सब मुद्दों पर बात करेंगे, साथ ही बात करेंगे शरीर को एक्टिव और ठीक ढंग से काम करे इसके लिए पानी की क्या भूमिका है ?

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?
कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि एक वयस्क इंसान को रोजाना 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी शिकायते  नहीं होती है। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। एक दिन में कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीना बेहद जरूरी है।

गर्मियों में एक दिन में महिला को पीना चाहिए इतना पानी
हालांकि हर इंसान के शरीर में पानी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है। पोषण और आहार विज्ञान अकादमी के मुताबिक सेहतमंद महिलाओं को लगभग हर रोज 6 ग्लास पानी पीना चाहिए. वहीं पुरुषों को लगभग 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

शरीर के हिसाब से पिएं पानी
एक इंसान को कितना पानी पीना चाहिए यह पूरी तरह से उसके शरीर और काम पर निर्भर करता है। अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन धूप में काम कर रहा है तो उसके शरीर में पानी की खपत ज्यादा होगी, वहीं कोई व्यक्ति वर्क फ्रॉम होम या एसी में बैठकर काम करता है तो उसके शरीर में पानी खपत अलग होगी। इसलिए अपने शरीर के जरूरत के हिसाब से पानी पिएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!