Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
मनोरंजन

200 करोड़ पर पहुंचने वाली है ‘हाउसफुल 4’, आज से बाला के सामने ‘बाला

दिवाली वीकेंड में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफ़िल पर दो हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है। फ़िल्म 14 दिनों में 200 करोड़ क्लब के बेहद नज़दीक पहुंच गयी है। फ़िलहाल 2019 की टॉप 10 फ़िल्मों में हाउसफुल 4 छठे पायदान पर है।

ट्रेड जानकारों के मुताबिक़, फ़रहाद सामजी निर्देशित हाउसफुल 4 ने बुधवार  को 4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ फ़िल्म का 13 दिनों का कलेक्शन 187.50 करोड़ हो गया है। अनुमान है कि गुरुवार को फ़िल्म के कलेक्शंस 3 करोड़ के आसपास रहे होंगे, जिसे मिलाकर हाउसफुल 4 का 14 दिनों का कलेक्शन 190 करोड़ के पार निकल जाएगा। यानि फ़िल्म अब 200 करोड़ से महज़ 10 करोड़ दूर है। फ़िल्म आज (शुक्रवार) को तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी है। माना जा रहा है कि तीसरे वीकेंड में हाउसफुल 4, 200 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी।

अगर पिछले 2 हफ़्तों में हाउसफुल 4 के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस देखें तो फ़िल्म 25 अक्टूबर को धनतेरस के दिन रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 19.08 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 53.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 141.31 करोड़ जमा किये थे।

हाउसफुल 4 इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। टॉप 5 में जगह बनाने के लिए हाउसफुल 4 को अक्षय कुमार की ही फ़िल्म मिशन मंगल को पीछे छोड़ना होगा, जिसने 200.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ऑल टाइम ग्रॉसर फ़िल्मों की लिस्ट में हाउसफुल 4 ने अक्षय की एक और फ़िल्म 2.0 को और रणबीर कपूर की यह जवानी है दीवानी को पीछे दिया है। 2.0 ने 188 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि यह जवानी है दीवानी ने 190.03 करोड़ बटोरे थे। आज से हाउसफुल 4 के सामने बाला की चुनौती है। आयुष्मान खुराना की इस फ़िल्म से ट्रेड को काफ़ी उम्मीदें हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!