Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

उद्यान विभाग को मिले 29 नए अधिकारी

सरकार का मुख्य उद्देश्य राजकीय उद्यानों, नर्सरियों, खाद्य प्रसंस्करण केंद्रों और अन्य संबंधित संस्थानों को सुदृढ़ बनाना है

प्रशिक्षण के बाद औद्यानिक कार्यों की मुख्य धारा से जुड़ने पर उद्यान मंत्री ने दी बधाई

केंद्र पोषित योजनाओं को मिलेगी नई गति, किसानों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाऐगा : उद्यान मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 फरवरी 2025, देहरादून। राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार से चयनित श्रेणी-2 के 29 अधिकारियों को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में तैनात कर दिया गया है। इन अधिकारियों को विभागीय कार्यों की बेहतर समझ देने के लिए 18 नवंबर 2024 से 8 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, रुद्रपुर में आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें विभिन्न उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण केंद्रों, मशरूम एवं मौनपालन केंद्रों सहित अन्य बाह्य संस्थानों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए भ्रमण एवं प्रशिक्षण कराया गया। उद्यान मंत्री के अनुमोदन के बाद शासन द्वारा 19 फरवरी 2025 को इन प्रशिक्षु अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य राजकीय उद्यानों, नर्सरियों, खाद्य प्रसंस्करण केंद्रों और अन्य संबंधित संस्थानों को सुदृढ़ बनाना है।

उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषकों एवं औद्यानिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस तैनाती प्रक्रिया में विशेष ध्यान दिया है कि अधिकारी कृषकों के हित में योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें और राजकीय उद्यानों, नर्सरियों, खाद्य प्रसंस्करण केंद्रों, मशरूम एवं मौनपालन केंद्रों को विकसित करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को मजबूत और प्रदेश में औद्यानिक विकास को गति देना है। उन्होंने सभी नवतैनात अधिकारियों से भरोसा जताते हुए कहा कि वे प्रदेश की कृषि और औद्यानिकी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करेंगे। उद्यान मंत्री ने बताया मेरे कार्यकाल के दौरान श्रेणी-2 के 30 अधिकारी, वर्ग-2 के 37 अधिकारी, वर्ग-3 के 227 अधिकारी, 28 सहायक लेखाधिकारी एवं 8 वाहन चालकों की भर्ती पूर्ण हुई है और यह भी 330 कार्मिक उद्यान विभाग में अपनी सेवायें दे रहे हैं

किसको कहा मिली तैनाती ?
राज्य सरकार ने योजनाओं के कुशल संचालन को ध्यान में रखते हुए दीपिका शर्मा को उद्यान अधिकारी, निदेशालय, मुख्यालय एवं रक्षिता भट्ट को विपणन अधिकारी, निदेशालय, मुख्यालय के साथ-साथ अपर निदेशक कार्यालय, देहरादून में केन्द्रीय योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसी प्रकार पौधशाला विकास अधिकारी के पद पर ढकरानी में आशीष प्रजापति, सौनी में युगल किशोर शर्मा, कुम्भीचौड़ में अक्षिता भट्ट, चमोली में राहुल कुमार सिंह, पिथौरागढ़ में मोहित मल्ली, जरमोला में अरविंद शर्मा, मगरा में राहुल राणा, आलू विकास अधिकारी चमोली में योगेश चंद्र भट्ट, मुनस्यारी में अभिनव कुमार, अल्मोड़ा में कंचन शाही, उधमसिंहनगर में नितिन नौटियाल, उत्तरकाशी में मनोरंजन सिंह भंडारी, चौबटिया में गरिमा तिवारी, चौबटिया में सचिन पैनुली और सुनील कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक, श्रीनगर में पूर्णिता रतूड़ी, पारस कैला और विवेक सिंह, उद्यान अधिकारी में विनीत कुमार श्रीवास्तव, सब्जी विशेषज्ञ युवराज सिंह, प्रसार सेवा अधिकारी अरुण कुमार विराटिया, आलू बीज अधिकारी गायत्री, पौध रक्षा अधिकारी प्रियंका त्रिवेदी को नियुक्ति प्रदान की गयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!