Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
विदेश

पाकिस्तान में हुआ भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 अन्य घायल हैं। खबर के अनुसार, घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। जहां रविवार को एक यात्री बस पिक अप वाहन से टकरा गई। इससे आग लग गई। इस भयंकर हादसे में लोगों की जलकर मौत हुई और हालात ये हैं कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पंजाब में पिंडी भटियान के नजदीक फैसलाबाद मोटरवे पर यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यात्री बस में करीब 40 यात्री सफर कर रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे यात्री बस आगे चल रहे एक पिकअप वाहन से टकरा गई।

बस जिस पिकअप से टकराई, उसमें डीजल के ड्रम रखे हुए थे, जिसकी वजह से टक्कर होते ही आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और कई लोग आग की चपेट में आ गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 16 लोगों की जलकर मौत हो गई और 15 अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।

घायलों का पिंडी भाटियान और फैसलाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में सड़क हादसे आम बात हैं और वहां आए दिन किसी ना किसी बड़े सड़क हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!