Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भीषण हादसा : चाय की दुकान पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 3 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2022, बुधवार, लखनऊ। आज सुबह कूरेभार कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक चाय की दुकान पलट गया। उसके नीचे एक ऑटो रिक्शा भी आ गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह करीब 5.00 बजे हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज से अयोध्या की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने बेलवाई मार्ग से हलियापुर की तरफ जा रहे बल्ली लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर चौक पर स्थित चाय की दुकान पर पलट गया।

इससे दुकान पर चाय पी रहे ऑटो चालक राजन तिवारी, निवासी चमुरखा, राजेश अग्रहरि निवासी स्थानीय कस्बा ,राकेश कसौंधन की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक व क्लीनर शुभम,राम कैलाश, राधेश्याम, अकील, दुकानदार पवन, महेश पांडेय व एक अज्ञात शामिल है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया गया।

पुलिस ने क्रेन व खोदाई मशीन मंगवाकर स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस फोर्स स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटी रही। वहीं हादसे के बाद जाम लग गया है। इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.