Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

यहां बंद घरों की चौखट पर दम तोड़ती है उम्मीद, जानिए

देहरादून। अपनी उम्र के 18 साल पूरे चुके युवा उत्तराखंड में पलायन के दंश से पार पाने को सरकारी रवायत के बदलने का इंतजार अब भी बना हुआ है। पलायन की मार से पहाड़ कराह रहे हैं तो मैदानी इलाके भी इससे अछूते नहीं हैं। दोनों जगह पलायन के कारण भले ही जुदा-जुदा हैं, मगर इसे थामने की दिशा में सियासतदां ने वह इच्छाशक्ति नहीं दिखाई है, जिसकी दरकार है। यह स्थिति तब है, जबकि गांव की सरकार से लेकर प्रदेश और देश के सर्वोच्च सदन के लिए होने वाले हर चुनाव में पलायन एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरता रहा है। यदि थोड़ी भी गंभीरता दिखाई गई होती तो आज 1702 गांव निर्जन नहीं होते।

बीते एक दशक में 3946 ग्राम पंचायतों से 118981 लोग स्थायी रूप से गांव नहीं छोड़ते और 6338 ग्राम पंचायतों से 383626 लोगों को अस्थायी रूप से पलायन नहीं करना पड़ता। राज्य के पलायन आयोग की ही रिपोर्ट कहती है कि मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा-रोजगार के अवसरों के अभाव में गांवों से लोग पलायन को विवश हो रहे हैं। इसी मोर्चे पर सियासतदां को गहनता से मंथन कर गांवों की तस्वीर बदलने पर फोकस करना होगा। यह ठीक है कि इस राह में चुनौतियां भी कम नहीं हैं, मगर इसका रास्ता तो सियासत को ही निकालना होगा।

विषम भूगोल वाले उत्तराखंड से पलायन किस तेजी से हो रहा है, पलायन आयोग की रिपोर्ट इसकी तस्दीक करती है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के गांवों से 36.2 फीसद की दर से पलायन हो रहा है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राष्ट्रीय औसत 30.6 फीसद है। प्रदेश के गांवों से 50.16 फीसद लोगों ने रोजगार, 15.21 फीसद ने शिक्षा, 8.83 फीसद ने चिकित्सा सुविधा, 5.61 फीसद ने वन्यजीवों द्वारा फसल क्षति, 5.44 फीसद ने कृषि पैदावार में कमी, 3.74 फीसद ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव और 8.48 ने अन्य कारणों के चलते पलायन किया। पलायन करने वालों में 26 से 35 आयुवर्ग के 42 फीसद, 35 वर्ष से अधिक आयु के 29 फीसद और 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के 28 फीसद लोग शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के आलोक में देखें तो सियासी दलों के साथ ही संभावित दावेदारों के साथ ही हर किसी की जुबां पर राज्य के गांवों से निरंतर हो पलायन की बात है। इसे थामने के लिए हर कोई खाका लिए घूम रहा है। मगर पिछले अनुभवों को देखते हुए आशंका के बादल भी कम नहीं है।

राज्य गठन के बाद से अब तक की तस्वीर को ही देखें तो लगभग हर चुनाव में पलायन एक बड़ा मुद्दा रहा है, मगर इसके समाधान के कदम क्या उठाए गए वह जगजाहिर हैं। अब लोस चुनाव में मतदाताओं के दर पर दस्तक देने वाले सियासतदां से लोग सवाल करेंगे ही कि आखिर उन्होंने पलायन थामने को अब तक क्या किया और इस समस्या से निबटने के लिए रोडमैप क्या है। ये भी सवाल उठेगा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव क्या यूं ही खाली होते रहेंगे। क्या गांवों के लोगों के लिए गांव में ही मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर नहीं जुटाए जाने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!