Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अटल आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनाने में करेंगी मदद आशाएं

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। 27 नवम्बर 2019, बुधवार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशाओं के जनता के साथ सहज संवाद को देखते हुए उन्हें अब अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के गोल्डन कार्ड बनाने के काम में भी सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें, आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2019 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा वर्कर, आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि के साथ ही पुरस्कार भी दिया जाएगा।

स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में मंगलवार को आशा कार्यक्रम की समीक्षा की गई। एनएचएम के मिशन निदेशक और अपर सचिव युगल किशोर पंत ने सभी जनपदों के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, कम्यूनिटी मोबिलाइजर और जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्देश दिए कि आशाओं के माध्यम से अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। यह भी निर्देश दिए कि आशाओं के संबंधित गांवों के भ्रमण और जनता से संपर्क किए जाने की गतिविधियों का निरंतर मूल्यांकन और समीक्षा की जाए, जिससे आम जन मानस के लिए आशाओं की उपयोगिता सिद्ध हो सके।

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के निदेशक प्रशासन डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत निश्शुल्क उपचार की सुविधा के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनना आवश्यक है। उन्होंने इस कार्य के लिए राज्य में तैनात 11651 आशाओं और 606 आशा फैसिलिटेटर को गोल्डन कार्ड बनाए जाने के अभियान में विशेष तौर पर उत्तरदायी बनाने की रणनीति के बारे में बताया।

बता दें, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत राज्य के सभी आय वर्ग के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। अभी तक करीब 37 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। सभी लोगों को निश्शुल्क उपचार की सुविधा के लिए प्रत्येक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनना जरूरी है। जिसके लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी एक माह का विशेष अभियान संचालित कर रही है। इस अवधि में सभी लोगों को गोल्डन कार्ड दिए जाने के लिए ग्राम स्तर पर आशाओं को सम्मलित किए जाने के निर्देश जनपदों को दिए गए हैं।

आशा कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने जनपदों से अपेक्षा की कि वह आशाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान करें। ताकि जन कल्याणकारी योजनाओं में उनका उत्साह और मनोबल बना रहे। उन्होंने कम्युनिटी मोबिलाइजर्स को निर्देशित किया कि वह आशाओं के कार्यों की निरंतर निगरानी के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सहयोग भी प्रदान करें। इस दौरान निदेशक एनएचएम डॉ. अंजली नौटियाल, आयुष्मान योजना के निदेशक क्लेम मैनेजमेंट डॉ. डीके चक्रपाणी, राज्य आइईसी अधिकारी जेसी पांडे, एनएचएम और स्टेट हेल्थ एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!