Breaking News :
>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तर-प्रदेश

मेरठ में दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित, जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे

मेरठ। आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- मेरठ में सितंबर के अंतिम सप्ताह अथवा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा कर सकते हैं। मेरठ में प्रदेश स्तर पर दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थल कहां बेहतर रहेगा, इसको तलाश करने को गुरुवार को दिनभर कमिश्नर, आइजी, डीएम और एसपी सिटी ने कई जगहों का निरीक्षण किया। अफसरों की यह टीम चौधरी चरण सिंह विवि और कृषि विवि में भी पहुंची। जहां उन्होंने सेमिनार हाल से लेकर मैदान का निरीक्षण किया। मगर, कार्यक्रम स्थल तय नहीं हो पाया है।

उत्तर प्रदेश सरकार पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले देश भर के दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मेरठ में भव्य समारोह करने की तैयारी कर रही है। कार्यक्रम स्थल की तलाश के लिए गुरुवार को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आइजी प्रवीण कुमार, डीएम के. बालाजी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ दौराला आशीष शर्मा समेत अफसरों की टीम पहले चौधरी चरण सिंह विवि पहुंची और उसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर। सीसीएस यूनिवर्सिटी में उन्होंने कुश्ती हाल के बराबर में खाली जमीन में हेलीपैड तथा छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज के भवन में ठहरने और खाली स्थान में पार्किग की तलाश की। मोदीपुरम कार्यालय के मुताबिक कृषि विवि में हेलीपेड से लेकर सभागार हाल का निरीक्षण किया। कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम भव्य होगा। बारिश बीतने के बाद तिथि निर्धारित हो सकती है।

इन बातों का जान सकते हैं हाल

सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर यह भी माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ यहां के अस्‍पतालों व डेंगू के बढ़ रहे खतरें को लेकर भी जांच पड़ताल कर सकते हैं। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर सकते हैं। फिलहाल डेंगू को लेकर गांव गांव सर्वे किया जा रहा है जिसमें डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इन्‍हें अस्‍पतालों में भर्ती कराकर जांच कराया जा रहा है।

चुनाव की तैयारियों को भी ले सकते हैं जायजा

सीएम योगी आदित्‍यनाथ पश्‍चिमी के केंद्र मेरठ में चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं और तैयारियां तेज करने के निर्देश दे सकते है। साथ ही यहां पर किसानों के साधने की रणनीति भी साझा कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!