Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक पर बोले अनुराग ठाकुर : “बड़े और कड़े फैसले लेगा गृह मंत्रालय”

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार पंजाब में प्रधानमंत्री के काफिले से साथ हुई सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मूड में है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों ने सुरक्षा चूक की घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की जरूरत बताई। बैठक के बाद सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मामले में जल्द ही कड़े और बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले की सुनवाई करेगी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के बाद हुई कैबिनेट की पहली बैठक में सभी मंत्रियों ने इस मामले को गंभीरता से लेने और इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत बताई। कुछ मंत्रियों का कहना था कि इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई एक नजीर बननी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश नहीं कर पाए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्रालय पहले ही पूरे मामले में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग चुका है। उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी जुटाने के बाद तथ्यों के आधार पर गृह मंत्रालय उचित कार्रवाई करेगी। लेकिन उन्होंने कड़े और बड़े कदमों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ हुई सुरक्षा चूक लेकर देश भर में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इनमें से कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। अनुराग ठाकुर में न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए ऐसे मामले में निश्चित रूप से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। माना जा रहा है कि पंजाब सरकार की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रूख देखने के बाद ही गृह मंत्रालय कोई फैसला लेगा। मामले के राजनीतिक रूप से संवेदनशील होने के कारण गृह मंत्रालय जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बच रहा है। राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने उन्हें सुरक्षा चूक की पूरी घटना के बारे में बताया। बाद में ट्वीट कर प्रधामंत्री ने राष्ट्रपति को अपनी शक्ति को स्त्रोत बताते हुए उनकी शुभकामना और चिंता के लिए आभार जताया। इस बीच उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रधानमंत्री को फोन कर घटना की जानकारी ली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!