Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
देश

गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत अब पूरी तरह ठीक, एम्स से मिली छुट्‌टी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एम्स की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई है। इससे पहले इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हैं, इसकी जानकारी शनिवार को एम्स ने खुद दी थी और यह भी कहा था कि उन्हें कभी भी डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसी कड़ी में पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अमित शाह को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। गौरतलब है कि अमित शाह इसी महीने की 18 अगस्त को हल्के बुखार और थकान की शिकायत के चलते के एम्स में भर्ती हुए थे। तकरीबन 12 दिन चले इलाज के बाद उन्हें एम्स से डिस्चार्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और जल्द ही वह कामकाज संभाल सकते हैं। यहां पर बता दें कि एम्स में भर्ती होने के दौरान भी वह अस्पताल से कामकाज कर रहे थे।

गृहमंत्री अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हो कर घर आ गए थे, लेकिन थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद अमित शाह को एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली टीम की देखरेख में चला।

इलाज के दौरान भी अस्पताल से करते रहे काम

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री को 18 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। इस दौरान ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया था। इलाज के दौरान अमित शाह अस्पताल से ही विधिवत काम करते रहे और जरूरत पढ़ने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए। भर्ती होने के अगले ही दिन एम्स के मीडिया और प्रोटोकॉल विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि उनकी कोरोना जांच भी की गई, जो कि नेगेटिव आई है।

55 वर्षीय शाह ने 2 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से देश के बताया था कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें यहां से डिस्चार्ज किया गया था। इसके कुछ दिन बाद सांस में तकलीफ के साथ थकान होने के चलते वह एम्स में भर्ती हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!