Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण
उत्तर-प्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

अंबाला, मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह हरियाणा के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। गृह मंत्री का एकदिवसीय दौरा हरियाणा के लिए बड़ा अहम होगा। केंद्रीय गृह मंत्री 14 फरवरी को करनाल पहुचेंगे। यहां वे मधुबन पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस को राष्ट्रपति कलर प्रदान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री हरियाणा पुलिस की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज व अन्य कैबिनेट मंत्री व गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री अकादमी के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित होने वाली परेड की सलामी भी लेंगे। राष्ट्रपति कलर पुरस्कार देश की सेवा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में हरियाणा पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण का भी एक प्रमाण है। यह निशान मिलना हरियाणा सहित समस्त राष्ट्र के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रेसिडेंट्स कलर एक अनूठा और प्रतिष्ठित सम्मान है जो राष्ट्रपति द्वारा उन सशस्त्र बलों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने राष्ट्र को असाधारण सेवा प्रदान की है। यह पुरस्कार पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्य के पालन में किए गए बलिदान की मान्यता के रूप में और लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में कार्य करता है।

को-ऑपरेटिव सेक्टर की 5 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्रीअमित शाह राष्ट्रीय सहकारिता नीति का क्रियान्वयन करने के लिए हरियाणा द्वारा की गई विभिन्न पहलों के तहत को-ओपरेटिव सेक्टर की 5 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।अमित शाह हरियाणा सहकारी निर्यात प्रतिष्ठान (को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट हाउस) का उद्घाटन करेंगे और हाउस में लगी हैफेड की प्रदर्शनी तथा अलग-अलग आउटलेट्स का दौरा भी करेंगे।

इसके अलावा, सांझी डयेरी स्कीम का उद्घाटन, पानीपत सहकारी चीनी मिल, डाहर में एथेनॉल प्लांट तथा जिला रेवाड़ी के गांव बिदावास में सहकारी दुग्‍ध प्लांट का‌ शिलान्यास भी करेंगे। इतना ही नहीं,अमित शाह इंटरनेट रेडियो-सहकारिता वाणी का भी शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा हरियाणा की सहकारी संस्थानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!