Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तर-प्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को भी करेंगे संबोधित

मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भी पूर्वांचल को मथेंगे। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी ने अब अहम चुनावी मोर्चा पर पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह को उतार दिया है।

गृह मंत्री शुक्रवार देर शाम से वाराणसी में हैं। वहां पर शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने दो दिवसीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ किया। उनके साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। गृह मंत्री अमित शाह दिन में करीब 12:30 बजे आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह का इसके बाद बस्ती में कार्यक्रम है। यहां पर सांसद खेल कुंभ का उद्घाटन करने के बाद वह खिलाडिय़ों तथा खेल प्रेमियों को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी में शुरू दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन किया। दीनदयाल हस्तकला संकुल (व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय) में मध्याहन के बाद दीनदयाल हस्तकला संकुल (व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय) के दो सभागारों में तीन-तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें एक सभागार में पहला सत्र स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत में संपर्क भाषा एवं जनभाषा के रूप में हिंदी की भूमिका तथा दूसरा सत्र राजभाषा के रूप में हिंदी की विकास यात्रा और योगदान विषय पर आयोजित किया जाएगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन में करीब 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेंगे। यहां पर वह एक बजे राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। आजमबांध, यशपालपुर में शिलान्यास के बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका बस्ती में कार्यक्रम है। अमित शाह बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में शुरू हो रहे प्रदेश के पहले सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। खेल महाकुंभ 21 नवंबर तक चलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शिव हर्ष किसान पीजी कालेज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!