Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने फिर संभाला मोर्चा, मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ की अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2020, सोमवार। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फिर मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भी अहम बैठक की और इसमें कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कई उपायों को अमल में लाने का फैसला लिया है। आइये हम यहां पर आपको बताते हैं कि अमित शाह के किन बड़े उपायों से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण पर अगले कुछ दिनों में लगाम लगाई जा सकेगी। दिल्‍ली के सीएम और उपराज्‍यपाल के साथ रविवार को बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन उपायों की घोषणा की है।

कोरोना पर लगाम लगाने की कड़ी में लिए गए अहम फैसले के तहत संबंधित कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली में अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को तैनात किया जाएगा। दिल्ली को ऑक्सीजन, ‘हाई फ्लो नेजल कैनुला’ और अन्य स्वास्थ्य उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। ये सभी कर्मचारी दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने में दिल्ली के अधिकारियों की मदद करेंगे।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार की ओर से 300 अतिरिक्त आइसीयू बिस्तर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आइसीयू बेड की कमी आ सकती है। धौला कुआं में बने डीआरडीओ के Covid-19 अस्पताल में 250 से 300 आइसीयू बेड उपलब्ध होंगे। इसी के साथ ऑक्‍सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्‍य से छतरपुर के 10,000 बिस्तर वाले कोविड सेंटर को और सशक्त किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बात की स्वीकार कर चुके हैं कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। इसी के साथ उन्होंने इसके लिए तमाम उपायों को अमल में लाने की भी बात कही है।

राजधानी दिल्‍ली में हर रोज होने वाले आरटीपीसीआर जांच की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। अब तक यह 50,000 से अधिक होती थी, अब टेस्ट 1 लाख के करीब होंगे।  बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य में कोरोना के टेस्ट की संख्या में इजाफा करने की मांग की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!