Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
ताज़ा खबरेंदेश

‘अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या हुई थी’ : अमित शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। आज ही के दिन यानी 25 जून 1975 के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। भारत में 25 जून से 21 मार्च 1977 यानी 21 महीने तक आपातकाल लगा। इतिहास के पन्नों में यह काले दिन के तौर पर दर्ज हुआ। आज इस दिन को 46 साल पूरे हो गए है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस दिन को याद करते हुए कहा कि आपातकाल भारत के इतिहास में काला अध्याय रहा है। मंत्री ने ट्वीट कर लिखा,’एक परिवार के खिलाफ आवाज दबाने के लिए लगाया गया आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के बलिदान को सलाम है, जिन्होंने 21 महीने तक निर्मम शासन की क्रूर यातनाओं को झेला’।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1975 में सत्ता के स्वार्थ और अहंकार में कांग्रेस ने देश पर आपातकाल लगाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। इस दौरान अनगिनत सत्याग्रहियों को रातों-रात जेल में बंद कर दिया गया था इतना ही नहीं प्रेस को बंद कर दिया गया था। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनकर संसद बनाई गई थी। और अदालत मूकदर्शक बनी रही। मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 से 1977 तक 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल घोषित किया गया था।

मौजूदा आंतरिक अशांति के चलते संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। आपातकाल 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 को वापस लेने तक प्रभावी रहा था। बता दें कि आपातकाल लगाने का अंतिम निर्णय इंदिरा गांधी द्वारा प्रस्तावित किया गया था। राष्ट्रपति की सहमति व्यक्त करने के बाद इस लागू किया था। आपातकाल को स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे विवादास्पद दौरों में से एक माना जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!