Breaking News :
>>बार-बार छींक आती है तो हो जाएं सावधान, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल
देश

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोवा का दौरा करेंगे, सार्वजनिक रैलियां और डोर-टू-डोर करेंगे प्रचार

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को गोवा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक रैलियां और डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। भाजपा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाह मयेम विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3.30 बजे घर-घर प्रचार करेंगे और इसके बाद शाम 4.25 बजे बिचोलिम विधानसभा क्षेत्र में घर-घर प्रचार अभियान होगा। वह इन दो निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों प्रेमेंद्र शेत और राजेश पाटनेकर के लिए प्रचार करेंगे

शाह आगे शाम 4.50 बजे बिचोलिम में जांटे हाल के ओपन स्पेस में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह शाम 6.50 बजे बोडके ग्राउंड, सखाली बाजार में एक जनसभा के साथ अपने अभियान का समापन करेंगे, जहां गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहेंगे। सावंत सांकेलिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

राजनाथ सिंह दक्षिण गोवा में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। वह पहले शाम 4.00 बजे महालसा मंदिर में दर्शन करेंगे और उसके बाद मर्दोल-पोंडा का दौरा करेंगे। वे शाम पांच बजे से छह बजे तक पोंडा बस स्टैंड पर और शाम सात बजे से आठ बजे तक वास्को में नगर पालिका के समीप एक-एक जनसभा करेंगे। भाजपा ने पोंडा विधानसभा क्षेत्र से रवि नाइक और वास्को विधानसभा क्षेत्र से कृष्णा (दाजी) साल्कर को मैदान में उतारा है।

गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!