Breaking News :
>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 अगस्त को विंध्य क्षेत्र को देंगे सावन की सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, मीरजापुर। एक अगस्त को विंध्य क्षेत्र को गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन की सौगात देंगे। 128 करोड़ रुपये के विंध्य कारिडाेर के शिलान्यास के साथ ही 16 करोड़ के रोप-वे का लोकार्पण कर विंध्यवासियों को सावन का तोहफा देंगे। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी भी जोर -शोर से चल रही है। लंबे इंतजार के बाद विंध्य कारिडोर के शिलान्यास की घड़ी अब नजदीक आ चुकी है। इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है। वहीं शिलान्यास की तैयारी को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है।

निर्माण को तैयार विंध्य कारिडोर को फरवरी माह से ही शिलान्यास का इंतजार था। संपत्तियों की खरीदारी समेत सारी प्रक्रियाएं भी पहले ही पूर्ण कर ली गई थी। अब शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं विंध्य पर्वत पर बना पूर्वांचल का पहला रोप-वे उद्घाटन न होने से एक साल से बंद पड़ा है।

माना जा रहा था कि पिछले वर्ष 2020 में ही मुख्यमंत्री रोप-वे का उद्घाटन करेंगे, लेकिन ऐसा न होने से नवरात्र के समय आने वाले श्रद्धालुओं की रोप-वे की सवारी करने की हसरत अधूरी रह गई थी। एक अगस्त को गृह मंत्री व मुख्यमंत्री देवरी गांव में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे विंध्यवासिनी मंदिर जाएंगे। पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे, फिर भूमि-पूजन होगा। भूमि-पूजन के बाद महुवरिया स्थित जीआइसी मैदान पर आएंगे। जीआइसी मैदान से गृहमंत्री विंध्य कारिडोर का शिलान्यास व रोप-वे का लोकार्पण करेंगे। यहां जनसभा को भी संबाेधित करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर कोई परिंदा भी पर न मार पाए, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। गृहमंत्री व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर विंध्यधाम को आवारा पशुओं से मुक्त कराया। हर तरफ बैरिकेडिंग होगी। हेलीपैड स्थल से लेकर प्रस्तावित मार्गों पर जालीयुक्त बैरिकेडिंग की जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगभग बन चुका है। पक्का घाट व विंध्यवासिनी मंदिर भी सज चुका है। विंध्यवासिनी मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!