Breaking News :
>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त>>सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा>>अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर>>एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश>>श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का>>पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर>>युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान>>एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद>>राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं>>रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख>>कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण>>कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक>>अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत>>सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार>>प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस>>नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
उत्तराखण्डदेहरादून

राजभवन में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम 

राज्यपाल ने सभी लोगों को दी होली की बधाई एवं शुभकामनायें 

वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों ने खेली फूलों की होली 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 मार्च 2024, देहरादून। राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली गई। इस होली मिलन में कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला पर आधारित अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने फूलों की होली के साथ-साथ लट्ठ मार होली के माध्यम से भी अपनी प्रस्तुतियां दी, जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए सभी लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टीम अवध के कलाकारों द्वारा अपने ही अंदाज में एक अलग ही प्रस्तुति दी है।

यहां की होली विश्व भर के लोगों को आकर्षित करती है जिसमें अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने उपस्थित बिहार के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि उन महान विभूतियों की याद दिलाता है जिन्होंने इस धरती से उठकर विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है। यह राज्य संस्कृति के विविधतापूर्ण और समृद्धता के ताने-बाने से परिपूर्ण है।

अनेक लोक पर्व के लिए प्रसिद्ध बिहार का मुख्य लोक पर्व छठ पूजा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला  गुरमीत कौर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी अमित सिन्हा, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव सचिन कुर्वे, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, एजीएफ ट्रस्ट वृंदावन के अवधेश महाराज, अनुज गोविंद सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!