Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कुमाऊँ की लोकधुनों संग सजा जोशी निवास नेहरू काॅलोनी में आयोजित होली मिलन समारोह

कुमाऊँ की लोकधुनों संग सजा जोशी निवास नेहरू काॅलोनी में आयोजित होली मिलन समारोह
परंपरा, प्रेम और फागुन: जोशी परिवार का यादगार होली मिलन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 मार्च 2026, देहरादून। रविवार, 1 मार्च 2026 का दिन जोशी निवास, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के इतिहास में एक अविस्मरणीय स्मृति बनकर अंकित हो गया। फाल्गुन की मादक बयार, अबीर-गुलाल की सुगंध और हृदयों में उमड़ते स्नेह के रंगों ने इसे सचमुच उत्सव में परिवर्तित कर दिया। होली का यह रंगारंग कार्यक्रम केवल एक पर्व का आयोजन नहीं था, बल्कि हमारी समृद्ध कुमाऊँनी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक एकता का सजीव उत्सव था।
रविवार प्रातः से ही जोशी निवास में उल्लास का वातावरण था। आँगन में सजे रंगों की थालियाँ, ढोलक की थाप और मधुर स्वर लहरियों के बीच कुमाऊँनी बैठकी होली की शुरुआत हुई। बैठकी होली की शास्त्रीयता और भक्ति रस से ओतप्रोत गीतों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। जैसे-जैसे सुरों की ऊँचाई बढ़ी, वैसे-वैसे वातावरण में आध्यात्मिक आनंद घुलता चला गया। इसके बाद खड़ी होली ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे हौल्यारों की टोली जब ताल और लय के साथ आगे बढ़ी, तो ऐसा लगा मानो स्वयं फाल्गुन धरती पर उतर आया हो। समारोह में उपस्थित हर व्यक्ति अपने आप को उस सामूहिक उल्लास का हिस्सा महसूस करने लगा। उम्र, पद और परिचय की सीमायें जैसे समाप्त हो गईं, सब एक सूत्र में बँधे दिखाई दिए। यह दृश्य हमारी लोक- संस्कृति की जीवंतता और सामूहिकता का सुंदर उदाहरण था।

जोशी परिवार द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों, पड़ोसियों और हौल्यारों का हृदय से स्वागत किया गया। पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और स्नेहिल मुस्कान के साथ सभी का अभिनंदन किया गया। बड़ों ने आशीर्वाद दिया, छोटों ने चरण स्पर्श कर सम्मान प्रकट किया, यह दृश्य भारतीय संस्कारों की मधुर झलक प्रस्तुत कर रहा था। सभी की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के साथ प्रसाद वितरण का क्रम प्रारंभ हुआ। कुमाऊँनी अंदाज में परोसे गए आलू के गुटके, सूजी का हलवा और ककड़ी का रायता न केवल स्वादिष्ट थे, बल्कि उनमें आत्मीयता का स्वाद भी घुला हुआ था। प्रत्येक निवाले में अपनत्व और प्रेम की मिठास थी।

इस भव्य होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में सम्मानित जनों की उपस्थिति ने सचमुच चार चाँद लगा दिए। सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस आयोजन को सफल और यादगार बनाया, इसके लिए जोशी परिवार हृदय से कृतज्ञ है। यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं था, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक सशक्त प्रयास है।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सी.आई.एम.एस. कॉलेज के चेयरमैन, शिक्षाविद ललित जोशी ने भी अपनी गरिमय उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी गौरवमयी बना दिया। शिक्षाविद ललित जोशी के विचारशील शब्दों ने सभी अतिथियों को होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को समझाया। उन्होंने होली को केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर बताया, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।
इस होली मिलन समारोह का सफलता से आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि पारंपरिक उत्सवों में आधुनिकता का समावेश करते हुए भी हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रख सकते हैं। होली मिलन का यह आयोजन एक प्रेरणा है, जो हमें अपने सांस्कृतिक धरोहर की कघ्ीमत समझने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने की आवश्यकता को दर्शाता है।

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्कृष्ट धार्मिक कार्यकर्ता प्रदीप सुदी का सम्मान

इस प्रकार, जोशी निवास में आयोजित इस होली मिलन समारोह ने कुमाऊँ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखा और इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने का कार्य किया। इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक महत्त्व रखते हैं, बल्कि वे समाज के समग्र विकास में भी योगदान करते हैं। जोशी परिवार का यह समर्पण और प्यार दर्शाता है कि सांस्कृतिक उत्सवों के माध्यम से हम अपनी जड़ों से जुड़े रह सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी यह धरोहर सौंप सकते हैं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा के माध्यम से अपनी पहचान रखने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों आदि को सम्मानित भी किया गया। जिसमें मुख्य अथिति शिक्षाविद ललित जोशी के अतिरिक्त शिक्षाविद डॉ. सुधा गुप्ता, हरिद्वार से साधवी राधा जोशी, दून पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, समाजसेवी प्रदीप सूदी, राकेश गुप्ता, एमडीडीए से सुनील राणा, स्वास्थ्य विभाग के अनिल सती, वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला, दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल, रंत रैबार सामाजिक संस्था के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार अमित अमोली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत रावत, सुरेश भट्ट, आईटी एक्सपर्ट नवीन तोमर, क्षेत्रीय पार्षद अमित भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!