Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर आयोजित होली मिलन के कार्यक्रम में बिखरे होली के रंग

  • “समरस और समभाव का पर्व है होली” : मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर आयोजित होली मिलन के कार्यक्रम में जमकर फूलो के रंग बरसे। लोगों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा की और एक दूसरे पर तिलक लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन के इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत को पर्वो का देश कहा जाता है। होली सामाजिक समरसता और समभाव का प्रतीक है। होली जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा देती है और यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि होली का यह त्यौहार खुशियों का पर्व है जो जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और रंगों से भरने को प्रेरित करता है। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। इस मौके पर डॉ0 धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विधायक खजान दास, डॉ0 देवेंद्र भसीन, कुसुम कंडवाल, पुनीत मित्तल, आदि अन्य पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता व मीडिया से जुड़े पत्रकार लोग शामिल हुए। दूसरी ओर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय ने कहा कि होली के पर्व हिन्दू धर्म में बहुत अधिक मह्त्व है और होली के पर्व से जीवन में अनेकों प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलने से व सकारात्मक सोच के कार्य से जीवन रंगों से भर जाता है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, दर्जाधारी राज्यमंत्री विश्वास डाबर, रविंद्र कटारिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सचिव मधु भट्ट, आदित्य चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कौस्तुबा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!