Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के हर स्वास्थ्य केंद्र पर होगी गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, सिफलस रोग की स्क्रीनिंग

 स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए पांच साल तक मिलेंगे 797 करोड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरूवार, देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत प्रदेश के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी और सिफलस रोग की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में संभावित गर्भवती महिलाओं की संख्या के आधार पर दो लाख जांच किट खरीद कर स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराई हैं। बुधवार को एनएचएम और राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी की ओर से राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच और सिफलस रोग की स्क्रीनिंग के लिए डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रत्येक जिले से दो डॉक्टरों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएचएम निदेशक डॉ.सरोज नैथानी ने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी व सिफलस रोग की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिससे गर्भवतियों में एचआईवी व सिफलस रोग को समाप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर होने वाले ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान भी गर्भवती महिलाओं को एचआईवी व सिफलस रोग की जांच की सुविधा मिलेगी।

कार्यशाला में एनएचएम के प्रभारी अधिकारी डॉ.पंकज कुमार सिंह ने कहा कि औषधि प्रतिरोधक टीबी का उपचार अब नई पद्धति के अनुसार किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ.अभिषेक, प्रदेश टीबी नियंत्रण टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.प्रदीप अग्रवाल, हिमालयन मेडिकल कालेज से डॉ.आर खंडूड़ी, डॉ. वी जेठानी आदि मौजूद थे।

[highlight]स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए पांच साल तक मिलेंगे 797 करोड़[/highlight]
कोरोनाकाल की दुश्वारियों से सबक लेते हुए उत्तराखंड के गांवों, शहरों और कस्बों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अनुदान के रूप में पांच साल में 797 करोड़ रुपये मिलेंगे। 15वें वित्त आयोग की इस सिफारिश को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही इस वित्तीय वर्ष के लिए 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी होगी। यह धनराशि ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यय होगी।

[highlight]स्वास्थ्य विभाग होगी नोडल एजेंसी, जल्द जारी होगी पहली किस्त[/highlight]
वित्त विभाग पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों को धनराशि जारी करेगा। स्वास्थ्य विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है, लेकिन धनराशि खर्च को लेकर उपयोगिता प्रमाण पत्र स्थानीय निकाय देंगे। इस लिहाज से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर निकायों की निगेहबानी रहेगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जा रही है। इस समिति में सचिव शहरी विकास, सचिव पंचायती राज, सचिव स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। वित्त विभाग स्थानीय निकायों को स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए अनुदान की पहली किस्त जारी करने की तैयारी कर रहा है। जल्द किस्त जारी हो जाएगी। पहली किस्त 150.12 करोड़ रुपये की होगी।

[highlight]पांच साल में 797.09 करोड़ इन मदों में होंगे खर्च[/highlight]

  • 72.21 करोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा बढ़ाने के लिए।
  • 66.47 करोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ढांचा सुधारने के लिए।
  • 17.32 करोड़ स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी ढ़ांचा बनाने के लिए।
  • 11.78 करोड़ से ब्लॉक स्तर पर लोक स्वास्थ्य इकाइयां बनेंगी।
  • 433.14 करोड़ शहरी स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों के लिए।
  • 7.57 करोड़ भवन रहित उपकेंद्रों के लिए।
  • 188.6 करोड़ ग्रामीण पीएचसी व एचएसी को स्वास्थ्य व आरोग्य केंद्र में बदलने के लिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!