Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण घटी हिन्दू आबादी : मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस और सपा आरक्षण के नाम पर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं : मुख्यमंत्री धामी

जो लाभ भारत के संविधान ने एससी-एसटी, ओबीसी को दिया उसे छीनकर विपक्षी वर्ग विशेष को देना चाहते हैं : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 मई 2024, श्रावस्ती/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इकौना, श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रावस्ती की पावन धरा को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा श्रावस्ती क्षेत्र भाजपा की विचारधारा का बड़ा गढ़ है। अटल बिहारी वाजपेई जी की श्रावस्ती कर्म भूमि रही है। उन्होंने कहा देश के विकास में नौजवानों का अहम योगदान होता है। नौजवान इतिहास बनाने का काम करते हैं। जो नौजवान ठान लेते है, वो करते हैं। उन्होंने नौजवानों से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लेने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं मुख्यमंत्री योगी द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी ने डबल इंजन की रफ्तार से तेज़ी से उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा ये केवल सांसद चुनने का चुनाव नहीं अपितु विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने कहा बीते दस वर्षो में भारत की दिशा और दशा बदली है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है वो हर हाल में करती है और यही मोदी जी की गारंटी है। मोदी ने 140 करोड़ भारतीय को अपना परिवार मानकर काम किया है। गरीब परिवारों को आगे बढ़ाने का काम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत में बदलने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा बड़े पैमाने में हो रहे लैंड जिहाद को रोका गया है। हजारों एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा हाल ही में आए एक जनसंख्या आंकलन में 1950 से अब तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी को घटती संख्या को दर्शाया गया है। अब तक कुल 14% घटी है। उन्होंने कहा हर एक भारतवासी का ये प्रश्न है कि ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा इसका कारण देश में सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण हुआ है। एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओ की आबादी घटती रही क्योंकि इन्होंने हमेशा सनातन को नीचा दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल्द ही पूरे देश में समान नागरिक सहित लागू होगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में एक समय ऐसा था जब सपा, बसपा के संरक्षण में माफिया, गुंडों का राज हुआ करता था। उन्होंने कहा एक ओर राष्ट्र का मान बढ़ाने के लिए पूरे मनोयोग से भारत की संस्कृति और विरासत को संवारने वाली भाजपा है, प्रधानमंत्री मोदी हैं। तो दूसरी ओर परिवार को प्रथम मानने वाली तुष्टिकरण करने वाले कांग्रेस और सपा पार्टी का गठबंधन है। कांग्रेस और सपा के शहजादे आरक्षण के नाम पर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में मुस्लिमों को ओबीसी का आरक्षण दे दिया है। जो लाभ भारत के संविधान ने एससी एसटी ओबीसी को दिया ये लोग उसे छीनकर वर्ग विशेष को देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता के लोभ में सपा कांग्रेस ने प्रभु श्री राम के अपमान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होने सनातन को बीमारी बताते हुए रामचरितमानस को जलाने की बात कही है। इन्हें भगवान श्री राम काल्पनिक नज़र आते हैं। उन्होंने कहा परिवारवादी पार्टियां अपने अस्तित्व को बचाने, भ्रष्टाचार छुपाने और तुष्टिकरण बढ़ाने के लिए चुनाव में खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने जनता से संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा को विजय बनाकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, हरिओम तिवारी, संदीप वर्मा, अमरजीत मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *