Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चार दशक के बाद फिर से शुरू हुई हिमालयन कार रैली, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फ्लैग दिखाकर किया कार रैली को रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, देहरादून। नजीर हुसैन ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स के नक्शे पर मजबूती से खड़ा किया। उन्होंने वर्ष 1971 में इंडियन ऑटोमोटिव रेसिंग क्लब की स्थापना कर सन 1980 से लेकर 1999 के दशक में हिमालयन कार रैली का आयोजन किया। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मसूरी स्थित होटल द सेवॉय परिसर में हिमालयन कार रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना करने के पश्चात कही।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मसूरी स्थित द सेवॉय होटल के परिसर में टीम फायरफॉक्स द्वारा आयोजित और नजीर हुसैन के संस्थापक क्लब द्वारा समर्थित हिमालयन कार रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालयन कार रैली का आयोजन सन 1980 से लेकर 1919 के दशक में ‘द सेवॉय होटल’ के सहयोग से किया जाता रहा है।

चार दशक के बाद फिर से आयोजित होने वाली कार रैली के शुभारम्भ अवसर पर आयोजकों को बधाई देते हुए महाराज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस आयोजन के पुनः शुरू होने पर अपनी शुभकामनायें दी हैं।

महाराज ने कहा कि इस रैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में होते रहने चाहिए ताकि लोग उत्तराखंड की वादियों, पहाड़ियों, और यहाँ की सुंदरता का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि शीतकाल में जब प्रदेश में पर्यटन की रफ्तार धीमी हो जाती है तो इस प्रकार के आयोजन प्राण फूंकने का काम करते हैं।

लैंसडौन, मसूरी, कुफरी और मनाली आदि मार्गाें से होकर जाने वाली हिमालयन कार रैली में 100 से अधिक ऐतिहासिक भव्य कारें प्रतिभाग कर रही हैं। कार रैली उसी मार्ग पर चलाई जा रही है जिस मार्ग को सन 1981 में रैली के लिए तय किया गया था।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, मसूरी विधायक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ‘द सेवॉय होटल’ के प्रबंधक किशोर काया, रंजन सयाल और पैरा ओलंपिक 2016 की गोल्ड मेडलिस्ट एवं प्रतिभागी दीपा मलिक भी उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!