Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तराखण्ड में चालू माह के अंतिम सप्ताह में विश्व विद्यालयों समेत उच्च शिक्षण संस्थान खुल जायेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ नवम्बर २०२०, शुक्रवार। प्रदेश में चालू माह के अंतिम हफ्ते में विश्वविद्यालयों समेत उच्च शिक्षण संस्थान खुल जायेंगे। पहले चरण में बीएससी एवं एमएससी समेत प्रयोगात्मक विषयों से संबंधित कक्षाएं प्रारंभ होंगी। 18 नवंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग सकती है।

केंद्र सरकार कोरोना संकट की मौजूदा परिस्थितियों में उच्च शिक्षण संस्थाओं को खोलने का फैसला लेने के लिए राज्यों को अधिकृत कर चुकी है। इसके बाद सरकार ने भी मंथन प्रारंभ कर दिया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर चुका है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं की पढ़ाई में पेश आ रही बाधा दूर करने को संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में वह आगामी 16 व 17 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भेंटकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद इस मामले को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इसी महीने विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग एसओपी जारी करेगा। उन्होंने बताया कि बीते दिनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक में उक्त विषय पर चर्चा की जा चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!