Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तराखण्डनैनीतालशैक्षिक गतिविधियाँ

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने जी.आई.सी. मोतीनगर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं के कक्षों का शिलान्यास किया

प्रदेश में जल्दी ही कलस्टर स्कूल बनाये जायेंगे : डॉ० धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2023, सोमवार, हल्द्वानी। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सोमवार को राजकीय इन्टर कालेज मोतीनगर में 61 लाख 50 हजार रूपये की लागत से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं के कक्षों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

प्रदेश में हर ब्लाक में दो-दो प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इण्डिया (पीएम श्री) विद्यालयों का चयन कर उन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में जल्दी ही कलस्टर स्कूल बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा चार से पाँच स्कूलों को आधुनिक कलस्टर स्कूल के रूप में बनाया जायेगा। जिसमें फर्नीचर, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर एवं स्टाफ के साथ ही सभी सुविविधायें आधुनिक होंगी।

अपने सम्बोधन में डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को हाईटैक करने जा रही है। उन्होंने कहा 2026 तक प्रदेश के सम्पूर्ण विद्यालयों को हाईटैक कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार विद्या समीक्षा केन्द्र के लिए कार्य कर रही है जल्द ही इसमें अमल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही शिक्षा विभाग में शिक्षकों के साथ ही स्टाफ के ट्रान्सफर ऑनलाईन कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के प्रत्येक विद्यालयों में स्टाफ की तैनाती शतप्रतिशत की जायेगी। डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को किताबें, बैग, जूते के साथ ही ड्रेस की धनराशि का भुगतान बच्चों के खातों मेे ऑनलाईन किया जा रहा है साथ ही प्रदेश के प्रत्येक स्कूलों को कम्प्यूटर शीघ्र ही दिये जायेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रत्येक कक्षा 1से 12 के मेधावी बच्चों को 600 रूपये से 3000 रूपये तक छात्रवृत्ति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य होगा जहां प्रत्येक कक्षा के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी जायेगी। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड सरकार के साथ ही केन्द्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र लगातार कार्य कर रही है। जिससे उत्तराखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने के साथ ही रोजगार का सजृन होगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि जल्द ही क्षेत्र के विद्यालयों के साथ ही खत्तों में चल रहे विद्यालयों में प्रयोगशालायें, कक्षों एवं फर्नीचर के साथ ही अन्य व्यवस्थायें का जीर्णाेद्वार शीघ्र किया जायेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक राजेन्द्र नेगी, उपाध्यक्ष मंडी रविन्द्र रैकुनी, डॉ० अनिल कपूर डब्बू, संजय पाण्डे, गोपाल जोशी, बसंत सनवाल, प्रकाश गजरौला, रूकमणी देवी, दिनेश खुल्वे, मुकेश बेलवाल,दीपक बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान रामलाल, रोहित दुम्का, प्रकाश हरर्बोला, प्रताप रैक्वाल के साथ ही कुल सचिव मुक्त विश्वविद्यालय डॉ० रश्मि पंत, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, प्रधानाचार्य के एम जोशी के साथ ही विद्यालय के बच्चे स्टाफ एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!