Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज, बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से टूटी हाइटेंशन लाइन

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बौछार पडऩे व मैदान में हल्की बारिश की आशंका है।

उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण दुश्वारियां बरकरार हैं। बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर-डुगरीपथ के पास भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली सुचारू कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के कारण मलबा आने से आवाजाही प्रभावित है। हालांकि, मैदान में मौसम ने फौरी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की आशंका है।

राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम कुछ हल्का पड़ा है, लेकिन पहाड़ में बारिशपरेशानी बढ़ा रही है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और धारचूला तहसील क्षेत्र में गुरुवार रात भारी बारिश हुई। इससे थल-मुनस्यारी मार्ग पर वनिक गदेरा उफान पर आ गया। शुक्रवार को यहां से गुजर रही एक कार गदेरे के तेज बहाव में फंस गई। बड़ी मुश्किल से कार सवारों को बाहर निकाला जा सका। वहीं, वनिक के पास मार्ग टूटने से बड़े वाहनों का संचालन ठप है।

पापड़ी गांव में एक मकान सड़क की दीवार ढहने से क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, धारचूला में तवाघाट-सोबला- तिदांग मार्ग 51वें दिन भी बंद रहा। लिपुलेख मार्ग भी मलबा आने से बंद है। दारमा, चौदास ओर व्यास घाटी से संपर्क शुक्रवार को भी अवरुद्ध रहा। इधर, उत्तरकाशी और टिहरी में कई संपर्क मार्गों पर दिनभर मलबा हटाने का कार्य चलता रहा। टिहरी झील के जलस्तर में भी इजाफा हुआ है। झील में पानी का जलस्तर 803 मीटर पहुंच गया है, जबकि चेतावनी रेखा 830 मीटर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!