Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आदि शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण न करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के दि‍ए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने 2013 की केदारनाथ आपदा में भी आदि शंकराचार्य की समाधि का 2018 के आदेश के बाद भी पुनर्निर्माण नहीं करने को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश देते हुए कहा कि क्यों न सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाय।

दिल्ली निवासी अजय गौतम ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि 2013 की केदारनाथ आपदा में आदि शंकराचार्य की समाधि बह गई थी, मगर आज तक सरकार द्वारा इस समाधि का पुनर्निर्माण नहीं किया जबकि 2018 में हाईकोर्ट ने आदेश पारित कर एक साल के भीतर समाधि का परंपरानुसार पुनर्निर्माण करने का आदेश पारित किया था।

याचिका में सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो सप्ताह में बताने को कहा है, कि अब तक समाधि का पुनर्निर्माण क्यों नहीं किया गया।

याचिकाकर्ता के अनुसार आदि शंकराचार्य ने ही सन्यास के साथ कुंभ की परंपरा शुरू की। केदारनाथ धाम के साथ ही चार पीठों की स्थापना की मगर देवभूमि की सरकार उनकी समाधि तक का पुनर्निर्माण नहीं कर पा रही है। आज तक समाधि की एक दीवाल तक नहीं बनाई गई। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि सन्यासियों के लिये केदारनाथ मंदिर की तरह ही आदि शंकराचार्य के प्रति आस्था है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!