Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
विदेश

बिपरजॉय को लेकर पाकिस्तान में हाई-अलर्ट, सुरक्षित जगहों पर भेजे गए हजारों लोग

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2023, गुरुवार, इस्लामाबाद। बेहद खतरनाक बनते जा रहे चक्रवात बिपरजॉय को लेकर पाकिस्तान में भी हाई-अलर्ट है। भारत के साथ ही पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी 14 जून को बिपरजॉय चक्रवात के लैंडफॉल का अनुमान जताया गया है। इसको देखते हुए सिंध प्रांत के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सिंध प्रांत के विभिन्न इलाकों के अलावा थट्टा, सुजावल और बादिन से भी हजारों लोग पहले ही चक्रवात के कहर से बचने के लिए अपना घर छोडक़र सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। इसी बीच संवेदनशील इलाकों को धूल भरी आंधी, हल्की से भारी बारिश ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, श्रेणी-3 के चक्रवात के गुरुवार शाम कराची (पाकिस्तान) और मांडवी (भारत) में लैंडफॉल का अनुमान जताया गया है। ये भी बताया गया है कि इस दौरान 140 से 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जो 170 किमी प्रतिघंटे की गति तक जा सकती है। बिपरजॉय चक्रवात के बुधवार को उत्तर की दिशा में बढऩे के बाद पूर्व की तरफ दिशा बदलने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक बिपरजॉय का लैंडफॉल थट्टा के केटी बांदर और भारत के गुजरात के तटीय इलाकों में हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक चक्रवात से थट्टा, बादिन, सुजावल, कराची, मीरपुरखास, उमरकोट, हैदराबाद, ओरमारा, टंडो अल्लाहयार और टंडो मोहम्मद खान जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। अधिकारियों ने पाकिस्तानी सेना, रेंजर्स, जिला प्रशासन की तटीय इलाकों में तैनाती शुरू कर दी है। जिन्होंने सिंध के समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों के सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास की कार्रवाई तेज कर दी है। जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान का कहना है कि स्कूल और दूसरे सरकारी इमारतों में रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। कुछ तटीय इलाकों से छोटी-बड़ी नावों को हटाया गया है। अस्पतालों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग (एनडीएमए) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ताजा हालात से जुड़ी जानकारियां दी है। एनडीएमए ने कहा है कि बुधवार की सुबह तक करीब एक लाख लोगों को प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है। मंगलवार की रात तक थट्टा, सुजावल, बादिन जिले के 56,985 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सिध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह का कहना है कि सिंध प्रांत के तीन जिले में 37 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। जिसमें केटी बांदर में सात, घोबदारी में तीन, शहीद फजली राहू में 10, बादिन में तीन, शाहबांदर में दस और जटी में चार रिलीफ कैंप हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!