Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
उत्तराखण्ड

यहां घर में घुस आया एक अजीब जानवर, परिवार की अटकी सांसें

रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे रिहाइशी क्षेत्र में जंगली जानवरों के घरों में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। देर रात प्रतीत नगर के एक घर में अजीब सा दिखने वाला जानवर घुस गया, जिससे काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। वन कर्मियों ने बताया कि यह जानवर ऊदबिलाव है।

प्रतीतनगर निवासी पुष्कर दत्त भट्ट के घर में गुरुवार देर रात एक विचित्र जंगली जानवर घुस आया। जानवर को देख कर घर में मौजूद लोग भयभीत हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो जानवर उनके किराएदार तेजराम भद्री के कमरे में जाकर दुबक गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी।

वन विभाग की गश्ती टीम  मौके पर पहुंची और जंगली जानवर को पकड़ लिया। टीम को इसके लिए आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि पकड़ा गया जानवर उदबिलाव है। संभवत किसी शिकारी जानवर से बचने के लिए वह आबादी की तरफ आया और घर में घुस गया। दरअसल इन दिनों क्षेत्र में गुलदार का आतंक पसरा हुआ है। गुरुवार सुबह भी एक गुलदार प्रतीतनगर में घुस आया था और एक बछिया पर हमला किया। ऊदबिलाव के घर में घुसने से भी गुलदार के आने की अफवाह फैल गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!