Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आयी हेमा मालिनी – अस्पतालों में लगवाई ऑक्सीजन एनहांसर(बढ़ाने) की मशीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अस्पातलों में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी कमी देखने को मिली है। हालांकि सरकारें इस परेशानी को दूर करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे दवाइयों और ऑक्सीजन की मार झेल रहे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन सबके बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी कोरोनी पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

हेमा मालिनी मथुरा सीट से भाजपा सांसद हैं। ऐसे में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में 7 ऑक्सीजन बढ़ाने वाली मशीनों को स्थापित किया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनकी ओर से लगाई जा रही ऑक्सीजन मशीनों को लोग अस्पातलों में लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ब्रज वासियों की सेवा के लिए जनपद मथुरा में 7 ऑक्सीजन बढ़ाने वाली मशीन स्थापित करवा कर मैं अपने आप को धन्य महसूस कर रही हूं। शीघ्र ही जनपद मथुरा में और ऑक्सीजन बढ़ाने वाली मशीन ग्रामीण क्षेत्र के ब्रज वासियों के लिए समर्पित कर रही हूं। इस तरह जनपद में लगभग 60 ऑक्सीजन बेड और उपलब्ध हो जाएंगे।’

सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर हेमा मालिनी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा है कि विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई पास कर आए चिकित्सकों को फिलहाल कोविड-19 के इलाज की जिम्मेदारी दी जाए।

इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। जल्द ही ऐसे चिकित्सकों का दल मुख्यमंत्री से मिलेगा। हेमा मालिनी ने हर्षवर्धन अग्रवाल से फोन पर बात कर कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण काल में चिकित्सकों की महती आवश्यकता है। विदेशों से मेडिकल स्नातक की पढ़ाई कर आने वाले चिकित्सकों को एफएमजीई की परीक्षा पास बिना प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं दी जाती है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए जरूरी है कि उन्हें अनुमति दी जाए। ऐसे चिकित्सकों की संख्या सूबे के प्रत्येक जिले में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!