Breaking News :
>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र
ताज़ा खबरेंदिल्लीराजनैतिक-गतिविधियाँ

एमसीडी मेयर चुनाव से पहले भारी हंगामा, आप और बीजेपी पार्षद आपस में ही भिड़े

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जनवरी, 2023, शुक्रवार, नई दिल्लीदिल्ली नगर निगम (MCD) के मुख्यालय सिविक सेंटर में जीते पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ के साथ महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के छ: सदस्यों का चुनाव होगा। विदित रहे कि 7 दिसंबर 2022 को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस को 9, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थीं।

MCD चुनाव परिणाम के करीब एक महीने बाद मेयर पद के लिए चुनाव के दौरान हंगामा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान पार्षद एक-दूसरे के साथ तीखी बहस करते हुए नजर आए। सिविक सेंटर में भारी हंगामा हो रहा है।

BJP ने महापौर व उपमहापौर के लिए प्रत्याशी उतारकर चुनाव को बना दिया दिलचस्प

उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में सत्या शर्मा को नामित किया है। इसके लिए सिविक सेंटर में चौथी मंजिल पर स्थित अरुणा आसफ अली सभागार में मेज, कुर्सियों की साफ सफाई व पालिश संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है।

पिछले माह संपन्न हुए 250 सीटों वाले नगर निगम के चुनाव में 15 सालों के BJP के किले को आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत से जीत लिया। AAP को जहां 134 सीटें मिली हैं, वहीं, भाजपा के खाते में 104 सीटें ही आई हैं, जबकि चुनाव बाद एक-एक निर्दलीय प्रत्याशियों ने AAP और BJP का दामन थामा है।

BJP ने महापौर व उपमहापौर के लिए प्रत्याशी उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जबकि स्थायी समिति के कुछ छह सदस्यों के लिए मतदान में से उसके दो सदस्य जीतने निश्चित हैं, लेकिन उसने तीसरे सदस्य पर भी दांव आजमाने के लिए तीसरा प्रत्याशी भी उतारा है।

तीन रंग में अलग-अलग मत पेटी

चुनाव के लिए एमसीडी ने तीन अलग-अलग मत पेटी तैयार की हैं। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी व स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई हैं। पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

शैली ओबराय हैं आप की ओर से महापौर पद की प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेराय को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि उप महापौर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उतारा है। इसी तरह आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को स्थायी समिति सदस्य के लिए मैदान में उतारा है।

रेखा गुप्ता के कंधे पर भाजपा का भार

भाजपा ने महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। तीसरी बार पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के कंधों पर भाजपा को जीत दिलाने का दारोमदार है। वहीं, पार्टी ने उप महापौर के लिए कमल बागड़ी को उतारा है। तो कमलजीत सहरावत व गजेंद्र दराल समेत एक अन्य को स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए उतारा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!