Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है मलबा आने से 12 घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

उत्‍तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मलबा आने से 12 घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक प्रदेश के आठ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देहरादून, उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद से ही जिला प्रशासन सतर्क है। हालांकि, इस बीच कुछेक इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिसने उमस को और भी बढ़ा दिया है। उत्तरकाशी के पास भारी मात्रा में मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। करीब 12 घंटे बाद शाम पांच बजे यातायात सुचारु किया जा सका।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार रात से बुधवार तक देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून समूचे उत्तराखंड में सक्रिय हो चुका है। इन तीन दिनों में तटवर्ती क्षेत्र में के लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और मसूरी में मूसलाधार बारिश के साथ कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। वहीं, उत्तरकाशी में चुंगी-बडेथी के पास गंगोत्री हाईवे 12 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान छोटे वाहनों का यातायात जोशियाड़ा-मनेरा और बढ़े वाहनों का संचालन तेखला-मांडों-मनेरा से हुआ। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बार-बार चुंगी बडेथी में हाईवे बंद होने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला आपदा प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी हैं।

चुंगी बडेथी में पास गंगोत्री हाईवे पर ऑलवेदर का निर्माण करने वाली कंपनी अनियोजित ढंग से निर्माण कर रही है। जो स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। चुंगी-बडेथी में पास लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। साथ ही लगातार पहाड़ी से पत्थर भी गिर रहे हैं।

रविवार सुबह हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ। हाईवे पर यातायात बाधित होने के कारण प्रशासन ने छोटे वाहनों का संचालन जोशियाड़ा मनेरा से संचालित किया। लेकिन बड़े वाहनों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। बड़े वाहनों का संचालन तेखला मांडों लदाड़ी मनेरा से किया गया। इससे वाहन चालकों के अलावा स्थानीय लोगों व यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आए दिन चुंगी बडेथी में हाइवे बंद होने के मामले को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया तथा इसकी जांच के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!