Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट : बीच भारी वर्षा का दौर शुरू, 7 जनपदों के स्कूल बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, देहरादून मौसम के रेड अलर्ट के बीच उत्तराखंड में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर मेघ बरस रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उत्तराखंड के साथ जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

शुक्रवार को देहरादून सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। तड़के से बारिश हो रही है। ऋषिकेश आसपास क्षेत्र में बीती मध्य रात्रि से बारिश हो रही है। कोटद्वार में रात को बारिश हुई। शुक्रवार को यहां बादल छाए रहे। रुड़की में भी बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। मसूरी में तड़के से बारिश हो रही है।

कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी पांच जिलों और गढ़वाल मंडल के पौड़ी और उत्तरकाशी जिले में आज स्कूल बंद रहेंगे। जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

जौनसार-बावर में पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी

देहरादून जिले के जौनसार-बावर में पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भूस्खलन के कारण दो राज्य मार्ग समेत नौ मोटर मार्ग बंद रहने से ग्रामीणों व बागवानों की परेशानियां बढ़ गई। बंद मार्गों के कारण चार दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है।

नकदी फसलें मंडी नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस कारण किसानों व बागवानों की आर्थिकी भी प्रभावित हो रही है। साथ ही बंद मार्गों की वजह से नौकरीपेशा भी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। वर्तमान में लोनिवि चकराता के 7 व लोनिवि साहिया खंड के दो मोटर मार्ग बंद हैं।

लोनिवि चकराता के तहत रिटर्निंग वाल क्षतिग्रस्त होने से बंद बाणा चिल्हाड़ मोटर मार्ग पर यातायात दूसरे दिन गुरुवार को भी सुचारू नहीं हो पाया। मलबे के कारण रायगी कूल्हा संपर्क, रोटाखडड अटाल, मेघाटू म्यूंडा, माख्टी पोखरी ककनोई, राज्य मार्ग त्यूणी पुरोला नौगांव व मुख्य जिला मार्ग पुरोड़ी रावना डामटा मोटर मार्ग पर यातायात बाधित है।

लोनिवि साहिया के तहत राज्य मार्ग हरिपुर इच्छाड़ी क्वानू मोटर मार्ग पर लालढांग, छिबरौ हाईड्रो पावर स्टेशन, इच्छाड़ी, पाथुवा, टिमरा, सुधोई खड्ड, कोटा, भोग, म्यार, सैंज आदि स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात ठप पड़ा है। शंभू की चौकी मोटर मार्ग पर दो स्थानों पर मलबा आया हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!