Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
देश

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें सभी ताजा अपडेट

नई दिल्ली मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बारिश हो गई। बता दें कि पहले ही यह राज्य कई दिनों से भारी बारिश का सामना कर रहा है। यहां पर बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। मौसम विभाग ने  दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड सहित झारखंड के लिए भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं उत्तर भारत में फिलहाल बारिश का दौर रुक गया है, लेकिन मौसम विभाग की तरफ से लगातार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, पंजाब सहित पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं, उम्मीद जताई जा रही कि राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो जाए। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा-यूपी में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश की संभावना बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस राज्य के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक गरज के साथ तेज बौछार पड़ सकती है। उधर, झारखंड के कई जिलों के लिए भी आज भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि, दिन में उमस परेशान कर सकती है, लेकिन शाम होते-होते बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा।

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश से प्रभावित राज्य, मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर फिलहाल पांच दिनों तक बारिश से कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि कम दबाव का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना है। इतना ही नहीं मानसूनी ट्रफ रेखा गंगानगर, नारनौल, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरती हुई वाराणसी, गया, बांकुरा के साथ दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरपूर्वी खाड़ी की ओर जा रही है। जिसके, चलते अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट

वहीं आज पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली एजेंसी स्‍काईमेट वेदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश के आसार बन रहे हैं। बता दें इस प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!