Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
देश

स्वर्ण मंदिर के समीप ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर हुआ जोरदार धमाका, कई श्रद्धालु घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 मई 2023, अमृतसरश्री हरिमंदिर साहिब के पास क्षेत्र हेरिटेज स्ट्रीट में सोमवार सुबह 6:30 बजे ठीक उसी जगह पर फिर धमाका हुआ जहां शनिवार की देर हुआ था। घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं जांच जारी है।

फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने कई सैंपल कब्जे में लिए हैं। जहां धमाका हुआ वहां एक कार भी खड़ी थी जिसके शीशे टूट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने में लगी है। फिलहाल पुलिस विस्फोटक होने की घटना से साफ इंकार कर रही है। हेरिटेज स्ट्रीट स्थित घटनास्थल पर डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल भी जांच करने पहुंचे।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस जगह को पहले भी आने-जाने के लिए बंद कर रखा था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं जांच जारी है। घटनास्‍थल पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों ने सैंपल कब्‍जे में ले लिए हैं। यह धमाका शनिवार की देर रात वाली घटना के 200 मीटर के फासले पर हुई।

स्वर्ण मंदिर के निकट हेरिटेज स्ट्रीट पर शनिवार देर रात भी हुआ था धमाका

शनिवार देर रात भी स्वर्ण मंदिर के निकट हेरिटेज स्ट्रीट पर विस्फोट हुआ था। इसमें एक व्‍यक्ति के मामूली रूप से घायल होने की बात सामने आई थी और कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए थे। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि यह आतंकी हमला नहीं, बल्कि एक दुर्घटना थी। दरबार साहिब के पास व्यस्त हेरिटेज स्ट्रीट में शनिवार रात हुए विस्फोट से दहशत फैल गई थी। मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने विस्फोट को आतंकी घटना माना था। 

पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा था कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मेहताब सिंह ने कहा था कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं। आसपास की इमारतों की केवल खिड़कियों के शीशे टूट गए और इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!