Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवायें : डॉ. धन सिंह रावत

विभाग में लम्बे समय से रिक्त पदों को शीघ्र भरें अधिकारी

अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024, देहरादून। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा गया है। इसके अलावा विभाग में विभिन्न संवर्गों में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने, अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाने, निष्प्रयोज्य वाहनों एवं कबाड़ की शीघ्र निलामी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह की अध्यक्षता में आज यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों से तलब की। डॉ. रावत ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सुलभता से मिले इसके लिये ठोस कार्ययोजना बना कर काम किया जाय। उन्होंने कहा कि विभाग में विभिन्न संवर्गों में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों को यथाशीघ्र भरना अतिआवश्यक है तभी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण संभव हो सकेगा। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को टेक्नीकल संवर्ग एवं एएनएम के पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों की प्रतिक्षा सूची जारी करने तथा आउटसोर्स के माध्यम से वार्ड ब्वॉय की शीघ्र भर्ती करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने कहा कि राजकीय चिकित्सा इकाईयों की स्थिति में सुधार लाया जाय। इसके लिये अस्पतालों में रंग-रोगन, मरम्मत कार्य एवं चाहरदीवारी आदि आवश्यक रूप से कराई जाय, साथ ही अस्पतालों में आम लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिये बैनर व पोस्टर लगाये जाय। उन्होंने विभगाय अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिये ताकि स्थानीय स्तर पर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया की जा सके। उन्होंने अस्पतालों में वर्षां से पड़े कबाड़ पर नाराजगी जताते हुये कहा कि निष्प्रयोज्य हो चुके वाहनों एवं अन्य सामग्रियों की तत्काल नीलामी की जाय, ताकि अस्पताल परिसर साफ-सुधरे रहे और विभाग को इससे राजस्व भी अर्जित हो सके।

बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव वित्त अमित जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्य, निदेशक मेडिकल एडुकेशन डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक एनएचएम डॉ. मनु जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!