Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वालस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री बोले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज बन रहा हाईटेक, एम्स और दून जाने की नहीं होगी जरूरत

बच्चों के इलाज के लिए 42 बेड के पीकू वार्ड की स्वास्थ्य मंत्री ने  दी सौगात

03 करोड़ 55 लाख की लागत से तैयार किया गया पीकू वार्ड

गढ़वाल क्षेत्र के नवजात से लेकर 18 वर्ष के बच्चों को मिलेगा पीकू वार्ड का लाभ

1 करोड़ 60 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भी किया शिलान्यास

बेस अस्पताल की पुरानी बिल्ड़िंग की जगह बनेगी चार मंजिला हाईटेक बिल्डिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जनवरी 2024, मंगलवार, श्रीनगर। प्रदेश के माननीय चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नववर्ष के प्रथम माह में गढ़वाल क्षेत्र के लिए तीन करोड़ 55 लाख की लागत से तैयार पीकू वार्ड की सौगात देकर मेडिकल कॉलेज के नाम एक और चिकित्सा सेवा की शुरुआत की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बेस चिकित्सालय में पीकू वार्ड (बाल सघन चिकित्सा इकाई) का लोकापर्ण किया। उक्त पीकू वार्ड बनने से गढ़वाल क्षेत्र के 1 माह से लेकर 18 साल के गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। जबकि 1 करोड़ 60 लाख सात हजार की लगात से मेडिकल कॉलेज व बेस चिकित्सालय में भवनों, हॉस्टलों के रंगरंगोन, ओपन जिम खोलने, सुरक्षा दीवार, रास्तों की मरम्मत कार्यो का शिलान्यास किया।

बेस चिकित्सालय में पांच करोड़ से अधिक लगात के कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पीडियाट्रिक इन्सेंटिव केयर यूनिट (पीकू) बनने से बेस चिकित्सालय में बच्चों को बेहतर उपचार मिलेगा। गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए पीकू वार्ड में चार आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है। जबकि आठ बेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) तथा 30 बेड ऑक्सीजन युक्त रहेगे। यहां अब किसी भी बच्चे के बीमार होने पर उन्हें पीकू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा सकता है। कहा कि मेडिकल कॉलेज को हाईटेक बनाया जा रहा है, इससे यहां के लोगों को अब एम्स या दून जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के मुख्य भवनों एवं हॉस्टलों में रंगरंगोन से लेकर छात्र-छात्राओं के लिए ओपन जिम खोला जा रहा है। कहा कि बेस अस्पताल की जल्द नयी बिल्डिंग बनाई जायेगी। होमगार्ड प्रशिक्षण केंन्द्र का मैदान बनाया, दो हजार वाहनों की पार्किग बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रीनगर में शानदार हेलीपेड बनाया जा रहा है। जिसमें सेना के पांच हेलीकाप्टर भी उतर सकते है।

गहड़ गाँव में जल्दी नर्सिंग कॉलेज बनाने का कार्य शुरु होगा। 1 हजार लाइट पूरे नगर निगम को जगमग करने के लिए लाई जा रही है। श्रीनगर में मैरिन ड्राइव बनेगी, जिसकी 11 सौ करोड की लागत होगी। इसके साथ ही 210 करोड से सीवर लाइन बनेगी, धारी देवी में सौन्दर्यीकरण, स्नान घाट, सडक बनाने का कार्य किया जायेगा। नगर निगम के लिए 68 कार्य स्वीकृत कराये है, जिनका शिलान्यास जल्द किया जायेगा। 35 करोड की लागत से नगर निगम का कार्यालय और पार्किंग बनेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 26 जनवरी तक खिर्सू ब्लाक को टीबी मुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही दो माह के भीतर प्रदेश में 5 हजार जल्दी टीबी मुक्त होगे, जिसकी लॉचिंग देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के जरिए करायी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर मंदिर में पूजा-अर्चना व भजन कीर्तन करने का आह्वान किया।

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य दिलाने के लिए अब तक मेडिकल कॉलेज के हिस्सा बने स्वास्थ्य संसाधनों के संदर्भ में जाकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से आज स्वास्थ्य सुविधाओं, फैकल्टी नियुक्ति, कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कार्य सतत जारी है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पीकू वार्ड का निर्माण कर रही हिंदुस्तान कन्स्ट्रक्शन लिमि के शिवम द्विवेदी ने बताया कि पीकू वार्ड में सभी सुविधाएं गुणवत्तापरक लगायी गई है। इस मौके पर पीडिया विभाग के एचओडी डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव ने पीकू वार्ड के संदर्भ में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फार्मेस्ट अनिल उनियाल द्वारा किया गया।

पीकू वार्ड रहेगा अत्याधुनिक उपकरणों से लैस
मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में पीकू वार्ड बनने से यहां पीकू में सक्शन उपकरण, रक्त गैस विश्लेषक (एबीजी), ओवरहेड वार्मर, फोटो थेरेपी मशीन, मल्टी पैरा कार्डिएक मॉनिटर, वेंटिलेटर, ओवरहेड बेड, डिफिब्रिलेटर्स, सिरिंज पंप, रिवाल्विंग स्टूल, बेड साइड लॉकर, पीकू बिस्तर, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर एवं सिलिंडर जैसे उपकरण व संसाधन के साथ ही वार्ड में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त रहेगे। अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों से लैस पीकू वार्ड बनाया जाना एक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अच्छी पहल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!