Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जनवरी में शुरू कर सकता है टीकाकरण : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि भारत में कोविड-19 का सबसे बुरा दौर खत्म हो चुका है, चिंता करने की कोई बात नहीं, लेकिन लोगों को सुरक्षित रहने के लिए अभी भी कोरोना वायरस से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भारत जनवरी में कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों का टीकाकरण शुरू कर सकता है।

डॉ. हर्षवर्धन ने एएनआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर मुझे लगता है कि भारत में कोविड-19 को लेकर चिंताए समाप्त हो चुकी हैं। मैं इस स्थिति का ठीक उसी समय से अनुसरण कर रहा हूं, जब 30 जनवरी, 2020 को हमारा पहला मामला सामने आया था। पिछले तीन-चार महीनों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना वायरस से जुड़ी सावधानियों का सख्ती से पालन करना होगा। इसको लेकर अभी हम आराम नहीं कर सकते।

भारत में खत्म हो चुका है कोरोना का बुरा दौर : डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी भारत में लगभग तीन लाख सक्रिय मामले हैं और ठीक होने की दर 95 से 96 फीसद है जो कई विकसित देशों की तुलना में काफी अधिक है। उन्होंने कहा, ‘अभी देश में लगभग तीन लाख सक्रिय मामले हैं। कुछ महीने पहले लगभग 10 लाख मामले थे। एक करोड़ से अधिक मामलों में से लगभग 95 लाख लोग पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं।’ दुनिया के कुछ विकसित देशों की तुलना में हम बहुत आगे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और ब्राजील जैसे देशों में मरीदों के ठीक होने की दर 60 और 80 प्रतिशत के बीच है, हम बेहतर स्थान पर हैं। हमारी मृत्यु दर अब भी 1.45 प्रतिशत पर है, जो काफी कम है। मुझे लगता है कि बुरा दौर शायद खत्म हो चुका है, लेकिन सावधानी के साथ हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।

सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण करेगी

  • स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका लगवाले के लिए किसी पर दबाव नहीं डाला जाएगा। इसके लिए सरकार लोगों को शिक्षित करेगी और इसके बारे में सही जानकारी देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण करेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले एक करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिसमें निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता होंगे, जबकि अगले दो करोड़ लोगों में फ्रंटलाइन कर्मचारी, स्वच्छता कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी होंगे। इसके बाद 50 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मास्क, हाथ की स्वच्छता और शारीरिक दूरी सबसे अहम है। जिसका हम सभी को पालन करने की आवश्यकता है। कोविड -19 के कारण हमें जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा है, वह अब कम होने लगी है। आने वाले वर्ष में वैक्सीन विकसित करने की दिशा में वैज्ञानिकों का शोध भी सफल होगा। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत जनवरी में कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों का टीकाकरण शुरू कर सकता है और सरकार की पहली प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!