Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डनैनीतालस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धनसिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 21 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नवनियुक्त हुए डाक्टरों को सौंपा नियुक्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2023, सोमवार, हल्द्वानी। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ० धनसिंह रावत ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 21 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नवनियुक्त हुए डाक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ० धनसिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कालेज में 2 करोड 84 लाख की लागत से माइक्रोबाइलोजी विभाग में स्थापित नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग लैब का किया लोकार्पण।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में जिन चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी है वहाँ पर शतप्रतिशत चिकित्सक की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश के समस्त मेडिकल कालेजों में 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति कर दी गई है साथ ही प्रदेश के समस्त मेडिकल कालेजों में शीघ्र ही शतप्रतिशत फैकल्टी उपलब्ध करा दी जायेगी तथा जल्दी ही प्रदेश कि चिकित्सालयों में 3000 नर्सिंग स्टाफ की वर्षवार नियुक्ति की जायेगी।

मेडिकल कालेज में माइक्रोबाइलोजी विभाग में स्थापित नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग लैब स्थापित हो जाने से नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एन.जी.) एक व्यापक समानांतर अनुक्रमण तकनीक है जो अल्ट्रा-हाई थ्रपुट, स्केलेबिलिटी और गति प्रदान करती है। तकनीक का उपयोग पूरे जीनोम या डीएनए या आरएनए के लक्षित क्षेत्रों में न्यूक्लियोटाइड के क्रम को निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ० धनसिंह रावत ने कहा कि सरकार पर्वतीय सुदूरवर्ती क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में चिकित्सा के लिए लगातार कार्य कर रही है ताकि आम जनमानस को बेहतर चिकित्सा मिल सके। उन्होंने कहा इसके लिए सरकार अस्पतालों के महत्वपूर्ण पदों लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन आदि टेक्निशियन के 350 पदों के लिए के लिए भर्ती शीघ्र की जायेगी। इससे हमारे प्रदेश के समस्त चिकित्सालयों में टेक्नीशियनों कमी दूर होगी वही आमजनमानस को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा मेडिकल कालेज में 25 करोड की लागत से बनने वाले आडिटोरियम का प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आगामी माह में उद्घाटन किया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, मदन फर्त्याल, बसंत सनवाल, डॉ० अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश हर्बोला, प्रताप रैक्वाल के साथ ही मुख्य चिकित्सालधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी, प्राचार्य डॉ० अरूण जोशी, सीएमएस डॉ० गोविन्द सिंह तितियाल, जनसम्पर्क अधिकारी आलोक उप्रेती के साथ ही मेडिकल कालेज के डाक्टर, प्रोफेसर एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!